चम्पावत 8 अक्टूबर: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने बीते बुधवार को खिलाडियों के ट्रायल की घोषणा कर दी थी। ट्रायल के घोषणा करते हुए सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बताया था कि सभी जिला में ट्रायल 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
सीएयू के दिशानिर्देश पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चम्पावत के सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि जिले में पहले सभी सीनियर खिलाडियों का ट्रायल लिया जाएगा जो 16 एवं 17 अक्टूबर को होगा।
चम्पावत के सचिव नीरज वर्मा ने आगे बताया कि सीनियर खिलाडियों के ट्रायल के बाद जूनियर एवं महिला खिलाडियों का ट्रायल लिया जाएगा जिसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
आपको बता दे बीते दिनों नीरज वर्मा ने सभी रजिस्ट्रार खिलाडियों की लिस्ट जारी कर दी थी जिसमे उस खिलाडी का नाम, रजिस्ट्रेशन न. जन्म तिथि और एज कैटेगरी था।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231