Home Bihar Cricket News, भोजपुर लीग :भोजपुर सीए(ग्रीन) को हरा बिहिया क्रिकेट क्लब ब्लू फ़ाइनल में।

भोजपुर लीग :भोजपुर सीए(ग्रीन) को हरा बिहिया क्रिकेट क्लब ब्लू फ़ाइनल में।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

भोजपुर 4 नवंबर: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज बिहिया क्रिकेट क्लब ब्लू ने भोजपुर क्रिकेट अकादमी(green)टीम को 1 विकेट से हराकर जूनियर डिवीजन के फाइनल में प्रवेश किया l


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आज सुबह टॉस जीता बीसीए के कप्तान रवि ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लियाl लेकिन बीसीए ग्रीन की बल्लेबाजी ठीक नहीं रहीl बीसीए ग्रीन की ओर से दीपू चौहान ने 43 रन और सौरभ ने 22 रनों का योगदान किया |पूरी टीम 32 ओवर में 131 रन ही बना पाईl बिहिया की तरफ से विशाल यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किए l अंकित ने 22 रन देकर दो विकेट लिए l


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू की शुरुआत एक समय अच्छी नहीं रही l एक समय बिहिया की स्थिति अच्छी नहीं थी उसके 8 विकेट मात्र 78 रनों के योग पर ही गिर गए थे लेकिन सर्वजीत ने 33 और आशीष ने नाबाद 23 रन बनाकर अपनी टीम को 1 विकेट से जीत दिला दी |


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आज मैच के अंपायर अशोक कुमार और कुणाल जबकि स्कोरर की भूमिका में रत्नेश नंदन मौजूद थे | मैच का उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर एसके रूंगटा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया |

आज मैच के दौरान मनोज कुमार पांडे सचिव विनीत कुमार कोषाध्यक्ष विवेक कुमार वरिष्ठ खिलाड़ी राजीव रंजन, वरुण कुमार ,संजीव तिवारी उपस्थित थे | कल लिटिल चैंप्स और बिहार क्रिकेट अकादमी [ग्रीन] के बीच दूसरा सेमीफाइनल सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा |


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!