Home Bihar तारकिशोर प्रसाद के उपमुख्यमंत्री चुने जाने पर बिहार क्रिकेट संघ ने दी बधाई।

तारकिशोर प्रसाद के उपमुख्यमंत्री चुने जाने पर बिहार क्रिकेट संघ ने दी बधाई।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 16 नवंबर : कटिहार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद के भाजपा विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बिहार क्रिकेट संघ ने खुशी जताई है तथा कहा कि तारकिशोर परसाद के उपमुख्यमंत्री बनने से निश्चित ही बिहार क्रिकेट का भला होगा एव अन्य खेलों में भी तेजी आएगी।।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि तारकिशोर प्रसाद लंबे समय से क्रिकेट से जुड़े है और खेलों के प्रति इनका झुकाव भी है।तारकिशोर प्रसाद कटिहार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और क्रिकेट के प्रति भी इनका स्नेह है।

श्री मिश्र ने आगे कहा कि” तारकिशोर प्रसाद के उपमुख्यमंत्री बनने से निश्चित ही बिहार क्रिकेट का भला तो होगा ही साथ ही बिहार में अन्य खेलो को भी प्रमुखता से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे क्योंकि तारकिशोर खुद खेल से जुड़े हुए व्यक्ति है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

कटिहार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद के उपमुख्यमंत्री चुने जाने पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी , उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह , कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद , कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला संघो के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह सहित बीसीए के सभी पदाधिकारियों एवं बीसीए से जुड़े सभी जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने तारकिशोर प्रसाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!