Home Bihar ईस्ट चंपारण में नये स्वरूप में होगा क्रिकेट-सत्र का संचालन,ट्रायल से बनाई जाएगी प्रत्येक आयु वर्ग की टीम

ईस्ट चंपारण में नये स्वरूप में होगा क्रिकेट-सत्र का संचालन,ट्रायल से बनाई जाएगी प्रत्येक आयु वर्ग की टीम

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

मोतिहारी 23 नवंबर: कोरोना-काल को देखते हुए जिला में क्रिकेट गतिविधियों का संचालन नये स्वरूप में किया जाएगा जिसका निर्णय चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ बाजार मोतिहारी स्थित जिला एसोसिएशन कार्यालय में हुई ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के एक अति-महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया।बैठक की अध्यक्षता ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह ने किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि कोरोना काल के परेशानियों को देखते हुए क्रिकेट- सत्र 2020-21 के संचालन में कुछ बदलाव किया गया हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस बार कोरोना काल के बचाव/सावधानी को देखते हुए जिला में क्रिकेट लीग नही कराकर सीधे हर आयु वर्ग(अंडर-16,अंडर-19,अंडर-23 व सीनियर)का ट्रायल कराकर जिला की हर वर्ग की क्रिकेट टीम तैयार कर ली जाएगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनमें से खिलाड़ियों को राज्य- टीम के ट्रायल के लिए भेजा जा सके।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

श्री गौतम ने आगे बताया कि इस सत्र का आगाज 29 नवम्बर को गाँधी मैदान मोतिहारी में एक दोस्ताना मुकाबले(फ़्रेंडशीप मैच) के साथ किया जाएगा साथ ही साथ उसके पहले 26 और 27 नवम्बर को स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में ही सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खिलाड़ियों के निबंधन से संबंधित सारी प्रक्रिया एसोसिएशन के द्वारा पूरी की जाएगी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

ज्ञात हो कि ट्रायल में वैसे ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जो एसोसिएशन से पंजीकृत किसी न किसी क्लब में अपना निबंधन(रजिस्ट्रेशन) कराए हुए रहेंगे।

बैठक में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह व सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के अलावे कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन और वरिष्ठ खिलाड़ी ब्रावो क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षक शैलेंद्र मिश्र बाबा की उपस्थिति रही।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!