Home Bihar Cricket News, भोजपुर जिला लीग: विवेक का शानदार शतक,हाईटेक क्रिकेट क्लब 116 रनो से जीता।

भोजपुर जिला लीग: विवेक का शानदार शतक,हाईटेक क्रिकेट क्लब 116 रनो से जीता।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

भोजपुर 30 नवंबर: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच का सातवां मैच तेघरा क्रिकेट कल्ब बनाम हाई टेक क्रिकेट क्लब के बीच आज सुबह 10.00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया |इस मैच का उद्घाटन स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब के सचिव अवध कृष्ण शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आज सुबह तेघरा क्रिकेट क्लब के कप्तान रोहित तिवारी टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया | हाईटेक क्रिकेट क्लब की ओर सलामी जोड़ी के रूप में बल्लेबाजी करने आए |शुभम और शिवम अपने टीम के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और दोनों ही बल्लेबाज ज़ीरो पर आउट होकर पवेलियन चले गए | दोनों बल्लेबाज आउट होने के बाद मौसम और विवेक के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई |विवेक के 110 रनो की बदौलत हाईटेक क्रिकेट क्लब ने 251 रनों विशाल स्कोर तेघरा क्रिकेट क्लब के समक्ष रखा |बल्लेबाजी करते हुए हाईटेक क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज मौसम 44 रन, विवेक 110 रन ,निर्भय 44 रनों का योगदान दिया| तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा ने 49 रन देकर चार विकेट ,वही अंकित ने 52 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया |


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

लक्ष्य का पीछा करते हुए तेघरा क्रिकेट क्लब मात्र 135 रन पर 10 विकेट गंवा दिया| इस प्रकार हाईटेक क्रिकेट क्लब इस मैच को 116 रनों से जीत लिया |आगरा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य ने 28 रन ,मृत्युंजय ने 30 रन बनाएं | हाईटेक क्रिकेट कल्ब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक कुमार ने 25 रन देकर दो विकेट, मौसम ने 46 रन देकर तीन विकेट ,सुधांशु ने 19 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया|


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस मैच के अंपायर विषेश एवं अग्निवेश थे | स्कोरर की भूमिका में रोहित सिंह थे | कल का मैच सीनियर डिवीजन मे स्टूडेंट क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम जे बी सी सी के बीच महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर सुबह 8.30 बजें खेला जाएगा| इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत राय ने दी.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!