Home Bihar सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के दो टीमो के बीच खेला गया प्रदर्शनी मैच।

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के दो टीमो के बीच खेला गया प्रदर्शनी मैच।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 6 दिसंबर: रविवार को राजधानी पटना के कुरथौल स्थित एसडीवी पब्लिक स्कूल के मैदान में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की शाखा में नन्हे खिलाड़ियों ने एक प्रदर्शनी मैच खेल कर कोविड-19 से लड़ने के लिए लोगों से अपील की और आवश्यक सावधानी बरतने का भी आग्रह किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस प्रदर्शनी मैच में नन्हे खिलाड़ियों के साथ कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने भी उनके साथ मैच खेल कर नवोदित खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया। सीनियर खिलाड़ी में लव कुश, रिशु कुमार, मंतोष कुमार, सुल्तान, दीपक, विकास और अंडर 23 महिला वर्ग के बिहार स्टेट खिलाड़ी कोमल कुमारी मुख्य रूप से शामिल थी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

एसपीसीए ब्लू टीम के कप्तान शुभम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवरों में सभी विकेट खोकर 103 रन बनाए और एसपीसीए रेड को जीत के लिए 104 रनों का लक्ष्य रखा।

एसपीसीए रेड ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सुल्तान की तूफानी पारी के सहारे 21 ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों सहित खिलाड़ियों के अभिभावकों को बच्चों के प्रति समर्पण के लिए एसडीवी पब्लिक स्कूल के सह-निदेशक अनिल कुमार सिंह, बलवंत सिंह व मुख्य कोच कृष्णा पटेल ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के सहायक कोच सनी सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

संक्षिप्त स्कोर:-

एसपीसीए ब्लू:- 103(25 ओवर) बल्लेबाजी
हिमांशु 24 रन, कृष 5 रन, मंतोष 8 रन ।
गेंदबाजी:-सुल्तान चार विकेट , हिमांशु दो विकेट।

एसपीसीए रेड:- 104( 21 ओवर)
बल्लेबाजी:- सुल्तान 39 रन नवाद , रवि 14 रन, पुष्कर 11 रन। गेंदबाजी:- हिमांशु 1 विकेट,मंतोष दो विकेट दीपक दो विकेट, लव कुश 3 विकेट।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!