Home Bihar कैमूर जूनियर डिवीजन लीग में राहुल के ऑलराउंड प्रदर्शन से अखलासपुर वीआईपी सीसी विजयी।

कैमूर जूनियर डिवीजन लीग में राहुल के ऑलराउंड प्रदर्शन से अखलासपुर वीआईपी सीसी विजयी।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

कैमूर 16 दिसंबर : कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में खेले जा रहे जूनियर डिवीजन लीग मैच में आज का मैच अखलासपुर वीआईपी सी सी और विनर क्रिकेट क्लब जू.,मोहनिया के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेला गया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बारिश के कारण ये मैच 25-25 ओवरों का हुआ जिसमे टॉस जीतकर मोहनियां ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। अखलासपुर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए। अखलासपुर के तरफ से राहुल सिंह ने 53 राम कथा ज्ञान यादव ने 44 रन बनाए। मोहानिया के तरफ से गेंदबाजी में शहनवाज और संजीव ने दो-दो विकेट लिए।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जवाबी पारी में खेलने उतरी मोहनिया की टीम 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन ही बना पाई। मोहनिया के तरफ से बल्लेबाजी में प्रिंस कुमार ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। अखलासपुर के तरफ से गेंदबाजी में राहुल सिंह ने 3 विकेट और सुधांशु कुमार ने दो विकेट झटके।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

मैन ऑफ द मैच राहुल कुमार को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रणजी खिलाड़ी विशाल दास के हाथों दिया गया। मैच में अंपायरिंग सूर्यभान सिंह तथा विकास पटेल एवं स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया। इस दौरान मैदान में सैकड़ों दर्शक मैच का लुफ्त उठाते नजर आए।

Related Articles

error: Content is protected !!