Home Bihar बिहार सैयद मुश्ताक़ अली टी-20 टीम हेतु चयन ट्रायल 23 दिसंबर को मोइनुल हक़ स्टेडियम में। देखे खिलाड़ियों की लिस्ट

बिहार सैयद मुश्ताक़ अली टी-20 टीम हेतु चयन ट्रायल 23 दिसंबर को मोइनुल हक़ स्टेडियम में। देखे खिलाड़ियों की लिस्ट

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 22 दिसंबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक़ अली टी-20 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 23 दिसंबर 2020 को मोइनुल हक़ स्टेडियम में लेने जा रही है। चयन ट्रायल हेतु 18 दिसंबर को बीसीए द्वारा एक सूचना जारी कर सभी जिला संघ से खिलाड़ियों की लिस्ट 20 दिसंबर शाम 5 बजे तक भेजने को कहा था।

चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु जिला संघ द्वारा भेजे गए खिलाड़ियो की लिस्ट के बाद बीसीए ने सभी खिलाड़ियों को सूचित किया है कि उनका ट्रायल 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मोइनुल हक़ स्टेडियम में होगा अभी खिलाड़ियों को समय पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इसकी जानकारी बीसीए प्रवक्ता एवं अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्र ने दी है।।

खिलाड़ियो के नाम इस प्रकार से है:

  1. औरंगाबाद- तरुण
  2. जहानाबाद- 1. कंचन शर्मा 2. सचिन कुमार यादव
  3. समस्तीपुर- 1. कुनाल मणि, 2. आकिब खान
  4. कैमूर- 1. अंशुल आर्यन, 2. सुफियान आलम
  5. जमुई- 1. मयंक मेहता 2. पुनीत मल्लिक
  6. पटना- 1. शशि आनंद 2. कुंदन गुप्ता
  7. लखीसराय- 1.अभिषेक शर्मा 2. अमन राज
  8. नवादा- 1.सुर्वीर चन्द्र 2.अभिषेक झा
  9. गोपालगंज – 1. अनुभव श्रीवास्तव 2. रवि शर्मा
  10. अरवल- 1.जीतेन्द्र कुमार, 2. वंशीधर कुमार
  11. शिवहर- 1. शिवम् कुमार, 2. मृत्युंजय कुमार
  12. रोहतास- 1. राज पाण्डेय ,2. मनीष कुमार
  13. शेखपूरा- 1. नवाज़ खान 2. दीपक राज
  14. वैशाली- 1. चन्दन सिंह 2. प्रगति कुमार

Related Articles

error: Content is protected !!