Home Bihar स्ट्रेंथेनिंग एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए बीसीए ने जारी की सीनियर महिला खिलाड़ियों की लिस्ट

स्ट्रेंथेनिंग एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए बीसीए ने जारी की सीनियर महिला खिलाड़ियों की लिस्ट

by Khelbihar.com

पटना 28 सितंबर:  बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली आगामी सीनियर विमेंस ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर महिला टीम का गठन हेतु बिहार क्रिकेट संघ अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

ज्ञात हो कि 25 और 26 अगस्त को ली गई ओपन ट्रायल में एक और कदम बढ़ाते हुए आज स्ट्रेंथेनिग एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए चयनित 45 सीनियर महिला खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने सूची जारी करते हुए कहा है कि बीसीए द्वारा 01 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2021 तक राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ( सीएबी) में सभी चयनित सीनियर महिला खिलाड़ियों के लिए स्ट्रेंथेनिंग एंड कंडीशनिंग कैंप लगाया जाएगा ।

जिसमें सभी चयनित महिला सीनियर खिलाड़ी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ 01अक्टूबर 2021 को सुबह 11:00 बजे तक प्रिया किशोरी को रिपोर्ट कर अजीत कुमार चंदन से अपने-अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों की जांच से संबंधित सूचना और जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क स्थापित करेंगे।

कैंप के लिए चयनित 45 सीनियर महिला खिलाड़ी निम्नलिखित इस प्रकार है:-
1. अपूर्वा कुमारी, 2. रचना कुमारी, 3. अमीषा कुमारी अंशु, 4. विशालाक्षी,5. हर्षिता भारद्वाज, 6. पूजा कुमारी, 7. स्वस्तिका सिन्हा, 8. वैदेही यादव, 9. कोमल कुमारी, 10. उषा कुमारी, 11. साना अली, 12. श्रुति गुप्ता, 13. सुप्रिया सिंह, 14. प्रीति कुमारी, 15. आकांक्षा, 16. आराध्या राज, 17. अंकिता कुमारी, 18. अंशु अपूर्वा ,19. नूतन सिंह, 20. प्राची रंजन,21 श्वेता कुमारी, 22. रेखा कुमारी, 23. पूजा कुमारी, 24. तेजस्वी, 25. ब्यूटी कुमारी, 26. निवेदिता भारती, 27. प्रीति प्रिया, 28. प्रगति सिंह, 29. याशिता सिंह, 30. शिवानी रॉय,31. अपराजिता कश्यप, 32. सोनाली प्रिया,33. शिखा भारती, 34. दिव्या भारती, 35. निक्की कुमारी, 36. कुमारी शिवानी, 37. अनामिका राज, 38. अर्चना कुमारी, 39. रोशनी राज, 40. सोनी कुमारी (वैशाली),
41. खुशबू कुमारी (समस्तीपुर),42. कीर्ति कुमारी, 43. ममता कुमारी पटेल, 44. शिखा कुमारी, 45. सेजल सिंह शामिल हैं।

उपरोक्त विषयों की विस्तृत जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी है।

Related Articles

error: Content is protected !!