Home Bihar राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी खेल प्रकोष्ठ ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी खेल प्रकोष्ठ ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

by Khelbihar.com
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • कैरम के सचिव भारत भूषण,बॉल बैडमिंटन के सचिव गौरी शंकर भी हुए सम्मानित

पटना 25 नवंबर: बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( खेल प्रकोष्ठ ) के द्वारा बिहार राज्य की ओर से विभिन्न खेलो के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं राज्य में खेलकूद के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को खेल सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

वीरचन्द पटेल पथ,पटना स्थित बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में खेल सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक राणा रणवीर सिंह ने कहा कि राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिना कोई भेदभाव के उचित सम्मान व रोजगार मिलना चाहिए।

राज्य के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है सिर्फ उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। जबकि सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के नव मनोनीत अध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों के सम्मान के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक आवाज को बुलंद करेगी।

राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्तियों में की जा रही अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा राज्य सरकार को पत्र के माध्यम से खेल व खिलाड़ियों की समस्याओं के निदान हेतु अनुरोध किया जायेगा। इस तरह के खेल सम्मान समारोह का आयोजन राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रतिभावान खिलाड़ियों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा।

सम्मान समारोह में कैरम खेल को राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर विकसित व लोकप्रिय बनाने वाले बिहार कैरम संघ के सचिव भारत भूषण,भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव -सह- बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,बिहार बॉडी बिल्डिंग व फिटनेश संघ के कोषाध्यक्ष कृष्ण कांत कुंवर,खो-खो के प्रशिक्षक पंकज कुमार,मल्लखंभ की प्रशिक्षक अजिता को विशेष रूप से शॉल,माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वागत सामाजिक कार्यकर्ता फैसल अहमद ने किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद,राजेश कुमार राजू,महासचिव वीरेंद्र सिंह ऊर्फ छोटू ,इरफानुल हक,राजू पासवान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है :-

अजय कुमार, बादल कुमार, सोनाली घोष,श्रुति साह ( बॉल बैडमिंटन ),अभय शर्मा, पंकज प्रियदर्शी, खुशबू कर्ण, गुड़िया रानी ( कैरम ),प्रभु नारायण, राहुल चौहान,लक्ष्मी कुमारी, सुप्रिया ( मल्लखंभ ),गौतम कुमार, अविनाश कुमार, कनु प्रिया, अंजली कुमारी ( खो-खो ),मुकुल कुमार चौधरी, रौनक कुमार ( बॉडी बिल्डिंग ),राहुल कुमार, कुंदन कुमार, अनामिका सोनू,स्वाति कुमारी सिंह ( सॉफ्टबॉल क्रिकेट )।

Related Articles

error: Content is protected !!