Home Bihar देखे प्रो. पी. एन. शर्मा स्मृति बिहार राज्य सीनियर एवं महिला शतरंज प्रतियोगिता के आज का परिणाम

देखे प्रो. पी. एन. शर्मा स्मृति बिहार राज्य सीनियर एवं महिला शतरंज प्रतियोगिता के आज का परिणाम

by Khelbihar.com
  • विपल,वाई पी , सौरभ समेत 11 खिलाड़ी सँयुक्त रूप से शीर्ष पर ।
  • महिला शतरंज में नेहा  और रानी पूजा शीर्ष पर।
  • प्रो. पी. एन. शर्मा स्मृति बिहार राज्य सीनियर एवं महिला शतरंज प्रतियोगिता  ।

पटना 17 फरवरी: अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में एंव  एडहॉक कमिटी , पटना जिला शतरंज संघ के सहयोग से पटना के साइंस कॉलेज स्थित जिम्नेजियम हॉल में चल रहे प्रो. पी. एन. शर्मा स्मृति बिहार राज्य सीनियर शतरंज एवं बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे चक्र की समाप्ति के उपरांत विपल सुभाषी,वाई पी श्रीवास्तव , सौरभ रूप, कुमार गौरव समेत कुल 11 खिलाड़ी सँयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

वही महिला शतरंज में शीर्ष वरीयता प्राप्त नेहा सिंह और रानी पूजा तीन अंको के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं।
महिला वर्ग में , एक नम्बर बोर्ड पर  सफेद मोहरों से खेलते हुए शीर्ष महिला खिलाड़ी नेहा सिंह ने अदीबा उल्लाह को सिसिलीयन नाजडोर्फ के खेल में 34 चालों में पराजित कर दिया।

दो नम्बर बोर्ड पर पम्मी रानी को सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद रानी पूजा के हांथो हार का सामना करना पड़ा।
तीन नम्बर बोर्ड पर वैशाली की रश्मि प्रिया को 47 चालों में पटना की सृष्टि को परास्त कर अपनी अग्रता बनाये रखी।
पुरुष वर्ग में , एक नम्बर बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए पूर्व राज्य चैंपियन सौरभ रुप ने राज्य के ख्यातिप्राप्त वेटरन खिलाड़ी सुमन सिंह को स्लैब डिफेंस के खेल में पराजित कर तीन में तीन अंक अर्जित कर लिए।

मध्य के खेल में 25वें चाल में सौरभ ने एक प्यादे की बढ़त बना ली । 27वें चाल में एक और प्यादे का नुकसान होता देख बाजी छोड़ दी।दो नम्बर बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए पटना के विपल सुभाषी को किशनगंज के सौरभ के साथ कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। निमजो इंडियन के इस खेल में 80 चालों की मैराथन बाजी रुक पौन एंडिंग में अंततः विपल के पक्ष में गई जब उनका प्यादा वजीर बनने को अग्रसर हो गया।

तीन नम्बर बोर्ड पर सुधीर कुमार सिन्हा को बेगूसराय के किशन कुमार से अप्रत्याशित रूप से हार का सामना करना पड़ा। रेती ओपेनिंग के खेल में सुधीर ने आक्रामक खेल अपनाते हुए 16 वें चाल में अपने प्यादे की कुर्बानी दी लेकिन किशन ने बेहतरीन ढंग से आक्रमण को कुंद करते हुए बाजी जीत ली।

तीसरे चक्र की समाप्ति के उपरांत दोनों वर्गों के मुख्य परिणाम इस तरह रहे:-

बिहार राज्य सीनियर शतरंज

1 सौरभ रूप 3 ने सुमन सिंह 2 को
2 विपल सुभाषी 3 ने सौरभ कुमार 2 को
3 किशन कुमार 3 ने सुधीर कुमार सिन्हा 2 को
4 पियूष कुमार 3 ने चौधरी अनन्त नारायण 2 को
5 कुमार गौरव 3 ने अमृत रौनक 2 को
6 वाई पी श्रीवास्तव 3 ने मुकेश कुमार 2 को
7 सुधांशु रंजन 3 ने शुभम सिंह 2 को
8 मरियम फातिमा 3 ने हिमांशु रंजन 2 को पराजित किया जबकि  आशुतोष कुमार 2.5 एवं मृत्युंजय कुमार 2.5 और रूपेश रंजन 2.5 एवं साकेत कुमार 2.5 की बाजी ड्रा हुई।

बिहार राज्य महिला शतरंज

1 नेहा सिंह 3 ने अदीबा उल्लाह 2 को ,
2 रानी पूजा 3 ने पम्मी रानी 2 को,
3 कुमारी सृष्टि 2.5 ने रश्मि प्रिया 2 को,
4 आद्या श्री 2.5 ने निवृत्ति सिमरन 1.5 को ,
5 मिन्की सिन्हा 2.5 को कुमारी प्रेरणा 1 को,
6 परी सिन्हा 2 ने ज्योति कुमारी 1 को,
7 खुशी 2 ने स्वर्णिका ठाकुर 1 को ,
8 मोनिका आंनद 2 ने संगम कुमारी 1 को,
9 उन्नति दत्त2 ने पलक सिन्हा 1 को,
10 वंदना प्रेयसी 2 ने आर्शी 0 को पराजित किया ।

Related Articles

error: Content is protected !!