Home Bihar हेमन ट्रॉफ़ी में गया, दरभंगा, जहानाबाद, किशनगंज, औरंगाबाद, गोपालगंज, बेगूसराय,लखीसराय विजयी

हेमन ट्रॉफ़ी में गया, दरभंगा, जहानाबाद, किशनगंज, औरंगाबाद, गोपालगंज, बेगूसराय,लखीसराय विजयी

by Khelbihar.com

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी सत्र- 2022- 23 का आज सभी 8 जोन पर मगध, मिथिला, सीमांचल, पाटलिपुत्र, शाहाबाद, वेस्टर्न, सेंट्रल व अंगिका जोन पर मुकाबला खेला गया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज सभी 8 जोन पर खेले गए अलग- अलग हेमन ट्रॉफी के मुकाबला में मगध जोन पर गया ने नवादा को 9 विकेट से, मिथिला जोन पर दरभंगा टू सीतामढ़ी को 60 रन से, सीमांचल जोन पर किशनगंज ने अररिया को 3 विकेट से, पाटलिपुत्र जोन पर जहानाबाद ने पटना को चार विकेट से, शाहाबाद जोन पर औरंगाबाद ने बक्सर को 84 रन से, वेस्टर्न जोन पर गोपालगंज ने सारण को आठ विकेट से, सेंट्रल जोन पर बेगूसराय से सहरसा को 239 रनों से और अंगिका जोन पर लखीसराय ने मुंगेर को 81 रनों से पराजित किया।

संक्षिप्त स्कोर:-

मगध जोन:-
मैच स्थल:- गया कॉलेज खेल परिसर, गया
नवादा:- 157/10, ओवर :-(42)
रितिक राजेश 64 रन
गेंदबाज गया:-
रोहित सिंह 33 रन देकर चार विकेट और निक्कू 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
बल्लेबाजी:- गया 161 /01
ओवर:- (23.2)
मंगल नाबाद 61 रन, और रंजन राज 96 रन!
गेंदबाजी:- नवादा
प्रमोद कुमार यादव 43 पर 1 विकेट!
मिथिला जोन:-
मैच स्थल :- नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय, दरभंगा।
बल्लेबाजी:- दरभंगा 264/09(50)
भास्वन 53 रन, अल्टामीस 71 रन।

गेंदबाजी:- सीतामढ़ी
मृत्युंजय 3 विकेट माधव और अंकेश झा दो-दो विकेट।
बल्लेबाजी:- सीतामढ़ी 197/10
ओवर :- (47.3)
कुणाल नाबाद 51 रन।
गेंदबाजी:- दरभंगा
जीशान 37 रन देकर तीन विकेट और मनीष कुमार राय तीन विकेट।

पाटलिपुत्र जोन :-

मैच स्थल:- जहानाबाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियमबल्लेबाजी:- पटना :- 259/10
ओवर :- (44.5)
कुमार मृदुल 55 रन अश्लोक 52 रन।
गेंदबाजी:- जहानाबाद
शशि शेखर गौतम भागवत और कुंदन दो-दो विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी:- जहानाबाद 260/06(43.1)
हिमांशु शर्मा 73 रन, रजनीश कुमार 47 रन और गौतम कुमार नाबाद 35 रन।

गेंदबाजी पटना :-
कमलेश कुमार सिंह 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

सीमांचल जोन :-

मैच स्थल:- ग्रीन वैली पूर्णिया
बल्लेबाजी अररिया:- 118/10(41.1)
जलाल मुर्मू 50 रन।
गेंदबाजी किशनगंज:-
शाकिब 4 विकेट और तबरेज आलम व आमिर दो दो विकेट।
बल्लेबाजी किशनगंज:- 119/07
ओवर:- (26.1)
सतीश कुमार नाबाद 72 रन
गेंदबाजी अररिया:-
संजू सिंह 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए!

शाहाबाद जोन :-
मैच स्थल:- जगजीवन स्टेडियम भाभुआ
बल्लेबाजी औरंगाबाद:- 306/10
ओवर:- (49.5)
हर्ष राज पूरू 80 रन, विपिन कुमार 48 रन और अंकित 53 रन।
गेंदबाजी बक्सर:-
अरुण कुमार यादव और रतन कुमार वर्मा को तीन-तीन विकेट हासिल हुई।
बल्लेबाजी बक्सर:- 222/10
ओवर :- (46)
यशस्वी ऋषभ 92 रन, सौरभ चौबे नाबाद 38 रन।
गेंदबाजी औरंगाबाद :-
विवेक कुमार 3 विकेट, रंजीत और सिद्धार्थ को दो-दो विकेट।

वेस्टर्न जोन:-

मैच स्थल:- रेलवे स्टेडियम हाजीपुर
बल्लेबाजी सारण:- 82/10
ओवर:- (30.1)
अरुणेश 19 रन।

गेंदबाजी गोपालगंज:- सचिन कुमार सिंह 21 रन देकर चार विकेट जबकि सौरव सोनल ने 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी गोपालगंज:- 83/02
ओवर:- 8.2
सचिन कुमार सिंह 42 रन और विकास चौधरी नाबाद 17 रन।

गेंदबाजी सारण:-
आयुष कुमार 16 रन देकर दो विकेट चटकाए।

सेंट्रल जोन:-

मैच स्थल:- गांधी स्टेडियम बेगूसराय।
बल्लेबाजी बेगूसराय:- 346/04
ओवर:- (50)
कप्तान मुरारी 100 रन, भरत कुमार 75 रन, सरवन 64 और सत्येंद्र सिंह 55 रन।
गेंदबाजी सहरसा:-
पुरष्कर कुमार झा 2 विकेट।

बल्लेबाजी सहरसा :- 107/10
ओवर :- (19.3)
अनिकेत सिंह 33 रन और तुषार सिन्हा 29 रन।
गेंदबाजी बेगूसराय:-
रोहन कुमार सिंह 5 विकेट जबकि विनीत सिंह और आदित्य सोनी ने दो-दो विकेट चटकाए।

अंगिका जोन:-

मैच स्थल भागलपुर।
लखीसराय बल्लेबाजी:- 147 /10 (47.2)
अभिषेक 53 रन।
मुंगेर गेंदबाजी:- प्रशांत कुमार यदुवंशी 22 रन देकर चार विकेट जबकि अमित कुमार और गोविंद देव कुमार दो-दो विकेट।
मुंगेर बल्लेबाजी:- 66/10 (31.5)
पवन गुप्ता 22 रन।
लखीसराय गेंदबाजी :- प्रणय प्रसाद 8 रन देकर पांच विकेट जबकि सचिन कुमार 16 रन देकर दो विकेट चटकाए।

कल सभी 7 जोन पर पूर्व से निर्धारित मैच फिक्सचर के अनुसार अलग-अलग मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles

error: Content is protected !!