Home Bihar हेमन ट्रॉफ़ी में दरभंगा, जमुई, समस्तीपुर, पूर्णिया, ईस्ट चंपारण और कैमूर की टीम विजयी।

हेमन ट्रॉफ़ी में दरभंगा, जमुई, समस्तीपुर, पूर्णिया, ईस्ट चंपारण और कैमूर की टीम विजयी।

by Khelbihar.com

पटना: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी सत्र- 2022- 23 का आज 6 जोन पर मिथिला, सीमांचल, शाहाबाद, वेस्टर्न, सेंट्रल व अंगिका जोन पर मुकाबला खेला गया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज 6 जोन पर खेले गए अलग- अलग हेमन ट्रॉफी के मुकाबला में मिथिला जोन पर दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को छह विकेट से, सीमांचल जोन पर पूर्णिया ने कटिहार को 34 रन से, शाहाबाद जोन पर कैमूर ने रोहतास को 113 रन से, वेस्टर्न जोन पर ईस्ट चंपारण ने सारण को 99 रन से, सेंट्रल जोन पर समस्तीपुर ने बेगूसराय को 7 विकेट से और अंगिका जोन पर जमुई ने बांका को 86 रन से पराजित किया।

जबकि मगध जोन और पाटलिपुत्र जोन पर लीग मैच का चक्र समाप्त हो चुकी है और उस जोन से क्वालिफाइड टीम 6 अप्रैल से हेमन ट्रॉफी में नॉकआउट क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी।

संक्षिप्त स्कोर:-

मिथिला जोन:-
मैच स्थल :- नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय, दरभंगा।
बल्लेबाजी:- मुजफ्फरपुर 99/10 (24.2)
अतुल्य प्रियंकर 61 रन।

गेंदबाजी:- दरभंगा
सुभाष चंद्र 14 रन देकर तीन विकेट और त्रिपुरारी केशव 18 रन देकर दो विकेट चटकाए।
बल्लेबाजी:- दरभंगा 100/04
ओवर :- (16.4)
त्रिपुरारी केशव नाबाद 35 रन और शिवप्रताप 32 रन।
गेंदबाजी:- मुजफ्फरपुर
सरफराज 28 रन देकर दो विकेट।

सीमांचल जोन :-

मैच स्थल:- ग्रीन वैली पूर्णिया
बल्लेबाजी पूर्णिया :-207/10 निर्धारित ओवर (40)
श्रमण 64 रन और विजय भारती 41 रन।
गेंदबाजी कटिहार:-
आकाश को तीन विकेट और पीटर मारडी ने दो विकेट चटकाए।
बल्लेबाजी कटिहार:- 173/09
ओवर:- (40)
मोहम्मद खालिद 78 रन और अभिषेक कुमार 53 रन।

गेंदबाजी पूर्णिया:-
सी सिरसा के 3 विकेट और सैफ व भास्कर दुबे को दो-दो विकेट।

शाहाबाद जोन :-

मैच स्थल:- जगजीवन स्टेडियम भाभुआ

बल्लेबाजी कैमूर:-254/10
ओवर :- (49.1)
गुपिल राय 105 रन।

गेंदबाजी रोहतास :-
ओंकार सिंह 3 विकेट, दीपक और कुमार सूरी को दो-दो विकेट हासिल हुई।
बल्लेबाजी रोहतास:- 141/10 (49)
सौरभ कुमार 26 रन।
गेंदबाजी कैमूर:-
धनेश चौहान और मोहम्मद परवेज ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

वेस्टर्न जोन:-

मैच स्थल:- रेलवे स्टेडियम हाजीपुर
बल्लेबाजी ईस्ट चंपारण:- 324/09
ओवर:- (50)
सकीबुल गनी 121 रन, फैजल गनी 73 रन और आशीष कुमार 43 रन।

गेंदबाजी सारण:-
वैभव 3 विकेट ,अरुणेश और प्रशांत को दो-दो विकेट।

बल्लेबाजी सारण:- 225/10
ओवर:- (49.1)
हर्ष राज 50 रन।

गेंदबाजी ईस्ट चंपारण:-
अफान, आशीष और मुकेश को दो-दो विकेट।

सेंट्रल जोन:-

मैच स्थल:- गांधी स्टेडियम बेगूसराय।
बल्लेबाजी बेगूसराय :- 204/10
ओवर:- (43.2)रोहन 88 रन और आदित्य सोनी 39 रन।गेंदबाजी समस्तीपुर:-दिलेश्वर चंदन ने 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए जबकि सुमन को दो सफलता हाथ लगी।

बल्लेबाजी समस्तीपुर :- 206/03
ओवर :- (39)आर. अंकुर 63 रन और मोहम्मद आलम नाबद 63 रन।गेंदबाजी बेगूसराय:-आदित्य सोनी और इम्तियाज आलम को एक-एक विकेट।

अंगिका जोन:- मैच स्थल भागलपुर।

बल्लेबाजी जमुई:- 196/10 (47)
सचिन यादव 41 रन और संदीप रावत 42 रन।
गेंदबाजी बांका:-राघवेंद्र प्रताप चार विकेट और हिमांशु सिंह 3 विकेट चटकाए।बल्लेबाजी बांका:- 110/10 (27.3)इश्तियाक आलम 25 रन और पुनीत यादव 24 रन।

गेंदबाजी जमुई:-
शिव सिन्हा 4 विकेट और शुभम सिंह 3 विकेट चटकाए।कल सभी 6,0जोन पर पूर्व से निर्धारित मैच फिक्सचर के अनुसार अलग-अलग मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles

error: Content is protected !!