Home Bihar ग्रीन जायंटस ने जीता बिहार वीमेंस खो-खो लीग का खिताब

ग्रीन जायंटस ने जीता बिहार वीमेंस खो-खो लीग का खिताब

by Khelbihar.com
पटना : खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में मसौढ़ी के संत मैरी स्कूल में आयोजित बिहार वीमेंस खो-खो लीग का खिताब ग्रीन जायंटस ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में ग्रीन जायंटस ने रेड रेंजर्स को 29-18 से पराजित किया। इसके पहले सेमीफाइनल में रेड रेंजर्स ने गोल्डन गर्ल्स को 50-20 जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ग्रीन जायंटस ने पिंक पॉयनियर्स को 38-17 से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच अंक बटोरने के लिए खूब कश्मकश हुई। इस मैच की स्टार प्लेयर रहीं ग्रीन जायंटस की शैली कुमारी जिन्होंने 14 अंक बटोरे। ग्रीन की नीतू कुमारी ने 2 अंक बटोरे। रेड रेंजर्स के सुकन्या ने भी शानदार खेल दिखाये। उन्होंने 4 अंक तो हासिल किये साथ ही डिफेंडर के रूप में 3 मिनट 40 सेकेंड समय कोर्ट पर बिता कर विपक्षी टीम को खूब परेशान किया। मुस्कान कुमारी ने 2 अंक हासिल किये और लगभग 5 मिनट 10 सेकेंड समय डिफेंडर के रूप में कोर्ट पर बिताया।इससे सेमीफाइनल में रेड रेंजर्स ने गोल्डन गर्ल्स को 50-20 से हराया। रेड रेंजर्स की ओर से स्नेहा निधि ने 13 जबकि मुस्कान कुमारी ने 11 अंक हासिल किये। गोल्डन गर्ल्स की ओर से गुड़िया कुमारी ने 4 अंक हासिल किया। डिफेंडर के रूप में गुड़िया कुमारी का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। संजना कुमारी ने 5 अंक हासिल किये।

दूसरे सेमीफाइनल में ग्रीन जायंटस ने पिंक पॉयनियर्स को 38-17 से पराजित किया। ग्रीन की ओर से शैली कुमारी ने 6 जबकि नीतू कुमारी ने 5 अंक हासिल किये। येलो योद्धा की रोशनी कुमारी, रेंड रेंजर्स की मुस्कान कुमारी को बेस्ट अटैकर, शैली कुमारी को बेस्ट डिफेंडर,  रेड रेंजर्स की दीक्षा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार का पुरस्कार दिया गया।

मैच की शुरुआत के पहले आर्कबिशप हाउस के ईसाई धर्मगुरु बिशप सेबेस्टियन कल्लुपुरा, एसडीएम मसौढ़ी प्रीति कुमारी, मसौढ़ी नगर परिषद के चेयरमैन पिंकी देवी,एसएचओ संजय कुमार, खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू, राहुल चंद्रा (विद्या विहार एजुकेशन) के डायरेक्टर, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, मसौढ़ी के मैनेजर रजनीकांत,झारखंड थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह,  झारखंड थ्रोबॉल के एमके शर्मा, डॉ आनंद (पीएचसी मसौढ़ी), क्रेन स्कूल के मनोज कुमार, अरमान सरवर, सिस्टर लिली, सिस्टर सुलेखा और सिस्टर मटिला ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत स्कूल के प्राचार्य फादर पैकियम बास्कर वी ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त फादर प्रभू ने किया।

इस मौके पर टीमों के कोच, मैनेजर व ऑफिसियल के अलावा इस आयोजन के सफल बनाने में सभी संबंधित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबों का मन मोह लिया।

मैचों के सफल संचालन में मानस कुमार यादव, अमित कुमार, ब्रजेश कुमार यादव, रणप्रताप जायसवाल (राष्ट्रीय निर्णायक), मनीष रंज, अमित कुमार सिंह, कुमार निखिल, सौरभ राज, अमित सिंह, बिट्टू सिंह, सोनू कुमार शर्मा ने किया।

Related Articles

error: Content is protected !!