Home Bihar cricket association News, कूच बिहार ट्रॉफी:-पहले दिन पीयूष का अर्दश्तक पर बिहार की टीम 195 पर 6 विकेट,

कूच बिहार ट्रॉफी:-पहले दिन पीयूष का अर्दश्तक पर बिहार की टीम 195 पर 6 विकेट,

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना। सरमन निगरोध (44 रन) और पीयूष कुमार सिंह (73 रन) की सुझबूझ भरी पारी की बदौलत बिहार के कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मेघालय के खिलाफ पहले दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 195 रन बना लिये हैं। कप्तान सूरज राठौर 10 और सूरज कश्यप 8 रन बना कर खेल रहे हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

तेजपुर (असम) के असम वैली स्कूल ग्राउंड पर शनिवार से शुरू इस मैच में मेघालय ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बिहार की पारी की शुरुआत सरमन निगरोध और पीयूष कुमार सिंह ने की। पिछले मैच में खराब प्रदर्शन करने वाली इस जोड़ी ने इस मैच में संभल कर खेला और 123 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। बिहार ने 45.6 ओवर में 100 रन का स्कोर पार किया। इस बीच पीयूष कुमार सिंह ने 122 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस जमी जोड़ी को तोड़ा मेघालय के दिव्यांश राजपूत ने। दिव्यांश ने सरमन निगरोध को 44 के स्कोर पर बोल्ड आउट कर मेघालय को पहली सफलता दिलाई। सरमन ने 184 गेंद में पांच चौकों व 1 छक्का की मदद से 44 रन बनाये। इस जोड़ी के टूटते ही बिहार की पारी लड़खड़ा गई। इसी ओवर में इसी स्कोर पर दिव्यांश राजपूत ने बिहार को दो और बड़े झटके दे दिये। पहले मैच में 49 रनों की पारी खेलने वाले रितिक राजेश और शतक जमाने वाले आकाश राज को दिव्यांश ने बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। इस समय टीम का स्कोर 123 रन था। इन झटकों से बिहार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अपने अगले ओवर (57.3 ओवर) में दिव्यांश ने पीयूष कुमार सिंह को पगबाधा आउट कर दिया। पीयूष कुमार सिंह ने 152 गेंदों में 11 चौकों व 1 छक्का की मदद से 73 रन बनाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इसके बाद बिहार की ढहती पारी को संभाला निशित कुमार और शशांक उपाध्याय ने। इन दोनों ने विकेट पर जम कर धीरे-धीरे रन बनाने शुरू किया और पहले दिन स्कोर 195 रन तक पहुंचया। निशित कुमार ने 94 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 26 और शशांक उपाध्याय ने 65 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाये। मेघालय की ओर से दिव्यांश राजपूत ने 28 रन देकर चार, आर्यन ने 64 रन देकर 1, अरोन नॉनगुरम ने 21 रन देकर एक विकेट चटकाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!