Home Bihar Cricket News, एमपी वर्मा ऑल इंडिया प्राइज मनी क्रिकेट में एमपी वर्मा एलेवन 136रनों से विजयी।

एमपी वर्मा ऑल इंडिया प्राइज मनी क्रिकेट में एमपी वर्मा एलेवन 136रनों से विजयी।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna: राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे 10वें एमपी वर्मा ऑल इंडिया प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मैच में एमपी वर्मा इलेवन ने स्पंदन क्लब, कोलकाता को 136 रनों से पराजित किया। सूरज राठौर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त और सीएबी के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मैच में एमपी वर्मा इलेवन के कप्तान लखन राजा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ह्रदयानंद के 45 और हर्ष प्रकाश ने 35 रनों की मदद से एमपी वर्मा इलेवन ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 228 रन बनाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जवाब में कोलकाता इलेवन की टीम बिहार अंडर-19 टीम के कप्तान सूरज राठौर व लखन राजा की कसी गेंदबाजी के आगे मात्र 92 रनों पर ऑल आउट हो गई और इस तरह से एमपी वर्मा ने यह मैच 136 रनों से जीत लिया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

विजेता टीम को 8000 रुपए नकद पुरस्कार के रुप में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस, पटना के निदेशक उज्ज्वल सिंह ने प्रदान किया। उपविजेता टीम को 4000 रुपए नकद पुरस्कार स्टेट पैनल अंपायर आशीष कुमार सिन्हा ने दिया। विजेता टीम के सूरज राठौर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुंबई पुलिस के कोच संदेश चौहान ने प्रदान किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

संक्षिप्त स्कोर
एमपी वर्मा इलेवन : 40 ओवर में नौ विकेट पर 228 रन, ह्यदयानंद 45 रन, हर्ष प्रकाश 35 रन, पीयूष 37 रन, पार्थ 33 रन, रोहित 19 रन, करण 18 रन, स्वप्निल पात्रा 3/28, अमित कुमार 3/51, रिजवी 2/39, राज विश्वा 1/33

स्पंदन क्लब, कोलकाता : 23.4 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट राज विश्वा 21 रन, अर्पित 15 रन, रिजवी 11 रन, आकाश दास 11 रन, अमित कुमार 10 रन, नवीन 10 रन, सूरज राठौर 4/25, लखन राजा 2/10, अमित 1/17, हर्ष 1/8

17 फरवरी का मैच : मुंबई पुलिस जिमखाना बनाम स्काई स्पोट्र्स क्लब, लखनऊ


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!