Home Bihar Cricket News, मुज़फ़्फ़रपुर बी-डिवीजन लीग:-एकतरफा मुकाबले में विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी 10 विकेट से विजयी।

मुज़फ़्फ़रपुर बी-डिवीजन लीग:-एकतरफा मुकाबले में विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी 10 विकेट से विजयी।

by Khelbihar.com

Khelbihar.Com

Muzafferpur: मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2019-20 का “बी” डिवीज़न लीग मैच में आज रोहुआ हाई स्कूल मैदान पर एकतरफा मुकाबले में विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी ने आइडियल क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


सुबह टॉस विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सुनील ने जीतकर पहलर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान सुनील की घातक गेंदबाजी 4 विकेट और सानू के 3 विकेट के सामने आइडियल क्रिकेट क्लब सिर्फ 59 रनों पर आल आउट हो गयी,जिसमे सिर्फ आदित्य 12 ही दहाई अंको में पहुंच पाए। गेंदबाजी में नितेश 2 और प्रणीत ने 1 विकेट लिया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जवाब में छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी की टीम ने कप्तान सुनील के नाबाद 23 और अभिषेक के नाबाद 29 रनों की बदौलत सिर्फ 6.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सुनील को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज के निर्णायक की भूमिका में उदय चंद्रा और विकास थे।कल कॉरपोरेट लीग का फाइनल बैंक ऑफ बड़ौदा और डीएवी परिवार के बीच आरडीएस कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!