Home Bihar 52 पत्ती स्कूल क्रिकेट लीग के लिए चयनित सभी टीम के खिलाडिय़ों का निबंधन 15 दिसंबर से,लीग की तैयारी शुरू।

52 पत्ती स्कूल क्रिकेट लीग के लिए चयनित सभी टीम के खिलाडिय़ों का निबंधन 15 दिसंबर से,लीग की तैयारी शुरू।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 7 दिसम्बर: टर्निंग प्वायंट द्वारा बड़े तामझाम से वर्तमान वर्ष में आयोजित की जाने वाली 52 पत्ती स्कूल क्रिकेट लीग नये वर्ष के पहले पखवारे में शुरू होने जा रहा है। ये जानकारी मेजबान टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने दी। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी शुरू कर दी गयी है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण इस लीग को स्थगित करना पड़ा था। पूर्व में पिछले 17 मार्च से ही लीग शुरू करने की सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी थी। 12 टीमों के खिलाडिय़ों का चयन नि:शुल्क ओपन ट्रायल के माध्यम से कर लिया गया था। चयन 52 पत्ती के अध्यक्ष सुनील कुमार की मौजूदगी में सुमन अग्रवाल द्वारा किया जा चुका है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

लीग के लिए चयनित सभी टीम के खिलाडिय़ों का निबंधन प्रक्रिया मोइनुल हक स्टेडियम के उत्तरी छोर पर 15 दिसम्बर से शुरू होगा। निबंधित खिलाड़ी ही लीग में खेल पायेंगे। चयनित खिलाडिय़ों का निबंधन 10 बजे से तीन बजे तक संतोष तिवारी के देखरेख में होगा। शर्मा ने कहा कि लीग में खेलने वाले किसी खिलाड़ी से निबंधन शुल्क नहीं लिया जायेगा। पूर्व में घोषित 12 टीम के खिलाडिय़ों के लिए रंगीन डे्रेस पहले से ही तैयार है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इसके आयोजन हेतु सरकार से मोइनुल हक स्टेडियम आवंटित कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मैच सफेद गेंद से खेले जायेंगे। खिलाडिय़ों को नि:शुल्क डे्रस दिया जायेगा।


टीमें इस प्रकार हैं-जीएनआईओटी ब्लास्टर, आरआईटी चैम्पियन, तुलाज वारियर्स, एपेक्स सुपर किंग्स, नागार्जुन टाइटंस, श्रीवेंकटेश्वरा बिग पैंथर्स, आदित्या दबंग, धनलक्ष्मी लायंस, शिवालिका फाइटर, शोमित बाम्बर्स, जेपी थंडरबोल्ट और आर.आर. चेंजर्स।

Related Articles

error: Content is protected !!