Home Bihar प्रथम विनोद मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्धघाटन,बिहार रेड विजयी।

प्रथम विनोद मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्धघाटन,बिहार रेड विजयी।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

बाँका 13 दिसंबर: बाराहाट प्रखंड स्थित भेड़ामोड़ के मैदान पर बाँका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बाराहाट दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा प्रथम विनोद मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य उदघाटन बाँका के स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल और बाँका व्यवहार न्यायालय के ए डी जे तृतीय जावेद अहमद खाँ, एडीजे सिक्स चन्द्र मोहन झा, सी जे एम मो,सलीम ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।


बिहार के 24 जिले से आए महिला खिलाड़ियों में से 4 टीमें बनाई गई है। जिसमें से दो टीम बिहार रेड और बिहार ब्लू के बीच आज खेले गए टी 20 मैच में बिहार रेड ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 156 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया ।इसमें संध्या कुमारी ने तेज अर्ध सतकीय पारी खेलते हुए 48 वाॅल पर नावाद 50 रन बनाई। वहीं ब्लू की ओर से पिंकी ने 2 विकेट झटका।


157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार ब्लू की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी और 26 रन से पराजित हो गई। ब्लू की ओर से शिखा कुमारी ने सर्वाधिक 33 रन बनाई। वहीं रेड की बाॅलर प्रगति सिंह ने 4 ओवर में 16रन खर्च कर दो विकेट झटका। जबकि अंपायरिंग में बिहार पेनल के रजनीश कुमार एंव स्थानीय मणिकांत ने सराहनीय योगदान दिया जबकि स्कोरिंग रौशन कुमार ने किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ,सचिव विष्णु कुमार चक्रवर्ती, बाँका जिला खेल संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा, सचिव शिव नारायण झा, उपाध्यक्ष प्रो विश्वजीत कुमार सिंह, बाँका प्रखंड के प्रमुख बमबम यादव, संजय कुमार सिंह, सुरेश यादव, लोहा सिंह, शमीर सिंह, अम्बर मुखर्जी, उदय यादव, मो अनवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कल यहाँ दो मैच बिहार ब्लू बनाम बिहार येलो और बिहार रेड बनाम बिहार ।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!