Home अंतरास्ट्रीय क्रिकेट डीविलियर्स ने खेली आतिशी पारी, छक्कों की बरसात, देखे पूरी न्यूज़

डीविलियर्स ने खेली आतिशी पारी, छक्कों की बरसात, देखे पूरी न्यूज़

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna. एबी डीविलियर्स ने इंग्लैंड ट्वेंटी-20 कप में मिडलसेक्स की ओर से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ महज 35 गेंदों में नाबाद 88 रन जड़ डाले। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर डीविलियर्स ने अपनी पारी में नौ छक्के और एक चौका लगाया। उन्होंने अपना अर्द्धशतक सिर्फ 24 गेंदों पर पूरा किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

डीविलियर्स ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय टी-20 में अपने 8000 रन भी पूरे किए। उनकी इस विस्फोटक पारी से मिडलसेक्स ने चार विकेट पर 215 रन बनाए और समरसेट पर 35 रनों से जीत दर्ज की। समरसेट की टीम 17.2 ओवर में 180 रन ही बना सकी। मिडलसेक्स की ओर से नाथन शॉटर ने चार जबकि मुजीब उर रहमान और स्टीव फिन ने दो-दो विकेट झटके।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!