Home Bihar cricket association News, विजय मर्चेन्ट अंडर-16:-बिहार की लगातार दूसरी जीत,बधाई

विजय मर्चेन्ट अंडर-16:-बिहार की लगातार दूसरी जीत,बधाई

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार अंडर-16 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बिहार ने त्रिपुरा को 9 विकेट से हराया इस मैच से पहले अपने घर पटना के उर्जा स्टेडियम में ओडीसा के खिलाफ भी बिहार ने शानदार जीत दर्ज की थी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इससे पहले बिहार ने पहली पारी में 302 रन और दूसरी पारी में 1 विकेट पर 51 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।। बिहार के गेंदबाजों ने त्रिपुरा की पहली पारी में 184 रन और दूसरी पारी में 165 रन पर ढेर कर दिया जिससे बिहार को जीत के लिए त्रिपुरा से 48 रनों का लक्ष्य मिला था


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

मैच के तीसरे और आखरी दिन बिहार ने 8 विकेट पर 296 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 6 रन जोड़कर पूरी टीम 302 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद अभिषेक आनंद और आदित्य राज ने मिल कर त्रिपुरा की पारी को 165 रनों पर समेट दिया। नवरुण ने 37, सयान ने 13, दुर्लभ ने 13, दिपांतु ने 39, अब्दुल ने 24 रन बनाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बिहार की ओर से अभिषेक आनंद ने 12 रन देकर 5, आदित्य राज ने 54 रन देकर 4 और राजपाल चौधरी ने 26 रन देकर 1 विकेट लिए।।बिहार को जीत के लिए 48 रनों का लक्ष्य इस लक्ष्य को बिहार ने 12.1 ओवर में 1 विकेट पर 51 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। यशराज सिंह ने नाबाद 21 रन और अभिषेक आनंद ने नाबाद 17 रन बनाये। राजपाल चौधरी ने 8 रन बनाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस मैच में कप्तान आदित्य राज, हर्षित आनंद, अभिषेक आनंद ने शानदार खेल का दिखाया। आदित्य राज ने एक पारी में 7 तथा दूसरे में 4 विकेट सहित कुल 11 विकेट लिए। हर्षित आनंद ने बिहार के लिए शानदार शतक 102 रनों की शानदार खेली जिससे बिहार को मजबूत बढ़त मिला और अभिषेक आनंद ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर जिससे त्रिपुरा की टीम बढ़ी बढ़त नही ले सकी।।

इस जीत पर बिहार के खेल जगत ने बिहार अंडर-16 टीम तथा कोच को दी बधाई,


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!