Home बिहार खेल न्यूज़ बिहार राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी पूरी,कल से होगा आगाज़

बिहार राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी पूरी,कल से होगा आगाज़

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna: तैयारी पूरी प्रतियोगिता कल से  दानापुर स्थित द ग्रैंड फोर्ड बैंक्वेट हॉल में बिहार राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16एवं 17 नवंबर को किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में पुरुष फ्री स्टाइल ,ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा ,

प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के  खिलाड़ी भाग लेंगे।12 दोपहर प्रतियोगिता का उद्घाटन  श्री चंद्रशेखर सिंह(IAS) निर्देशक पंचायती राज  बिहार सरकार  एवं मुख्य अतिथि बिहार  कुश्ती  संघ  के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह के द्वारा किया जाएगा  इस प्रतियोगिता के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के द्वारा रेफरी विशेषज्ञ  के रूप में  नवल किशोर बिहार आ रहे हैं

इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेंगे जो बिहार राज्य के निवासी होंगे  खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था वही की गई है प्रथम स्थान करने वाले खिलाड़ियों का चयन जालंधर में आयोजित 64वी पुरुष एवं 22वी महिला  सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जोकि 28 नवंबर से 1 दिसंबर  को जालंधर में आयोजित  की जाएगी

प्रतियोगिता में  फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा इस प्रतियोगिता में  20 वर्ष से अधिक आयु के  पुरुष एवं महिला पहलवान  हिस्सा ले सकते हैं जिनका उम्र  18 में 19 वर्ष है  वह मेडिकल प्रमाण पत्र  लगाकर  प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं प्रतियोगिता मैं फ्रीस्टाइल में 57,61,65,70,74,79,86,92, 97,&125kg   के पहलवान भाग ले सकते हैं ग्रीको रोमन में।        55,60,63,67,72,77,82,87,97,&130kg   के पहलवान भाग ले सकते हैं वहीं महिला कुश्ती में50,53,55,57,59,62,65,68,72,&76kg  के महिला पहलवान भाग ले सकते हैं उक्त बात की जानकारी बिहार  कुश्ती     संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने दी

Related Articles

error: Content is protected !!