Home Bihar district leagues SGFI अंडर-17:-उद्धघाटन मुकाबले में खगड़िया जीती,दरभंगा को वाॅकओवर मिला।

SGFI अंडर-17:-उद्धघाटन मुकाबले में खगड़िया जीती,दरभंगा को वाॅकओवर मिला।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Bhagalpur: मंगलवार से भागलपुर के सैंडिस कम्पाउंड स्टेडियम में विद्यालय अन्डर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरू हो गई है,इस प्रतियोगिता का उद्धघाटन जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियों से भागलपुर जिला का मान बढता है और ऐसे आयोजन भागलपुर में लगातार होते रहने चाहिए ।।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

उद्धघाटन मुकाबला कैमूर और खगड़िया के बीच हुआ तथा मैदान नं.2 पर शिवहर और दरभंगा के बीच मुकाबला होना था लेकिन शिवहर की टीम के नही रिपोर्ट करने के कारण अंपायरों ने दरभंगा को वाॅकओवर दे दिया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

कैमूर बनाम खगड़िया के मुकाबले में कैमूर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए खगड़िया ने 20ओवर में 7 विकेट पर 103 रनों बनाया।जिसमे सौरव ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाया। कैमूर के ओर से अरूण न 3 विकेट लिये।

104 रनों के लक्ष्य को पाने उतरी कैमूर की टीम 57 रनों पर सिमट गई जिसमे अभिनव 21और विक्रम ने15 रन बनाए।गेंदबाजी में खगड़िया के शुभम ने 4 ओवर में 8 रन देकर 5 विकेट , अरूण ने 3.3 ओवर में 3 रन देकर 4 विकेट चटकाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अंपायरों की भूमिका में भागलपुर के अभय कुमार व पटना के आशीष कुमार सिन्हा थे जबकि स्कोरर समरजीत आदित्य थे

इस मैके पर एथलेटिक एसोसिएशन के नसर आलम, जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी, नीरज कुमार राय, कोच नवीन भूषण शर्मा, आलोक कुमार, आयोजन समिति के सचिव जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद थे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!