Home बिहार खेल न्यूज़ लोहियानगर माउंटकार्मेल हाईस्कूल में वार्षिक खेलकूद का रंगारंग आगाज

लोहियानगर माउंटकार्मेल हाईस्कूल में वार्षिक खेलकूद का रंगारंग आगाज

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना, 2 दिसंबर। राजधानी के लोहियानगर माउंटकार्मेल हाईस्कूल, कंकड़बाग का वार्षिक खेलकूद समारोह का सोमवार को शानदार आगाज स्कूल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की प्राचार्या श्रीमती शालिनी सिंह ने गुब्बारा उड़ा कर किया।

इस मौके पर निदेशिका श्रीमती मीनू सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल में आपसबों को रूचि लेना चाहिए। खेल से शारीरिक के साथ मानिसक विकास होता है और आप स्वस्थ रहेंगे।
स्कूल की प्राचार्या श्रीमती शालिनी सिंह ने कहा कि एलएमसी ग्रुप पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां अपने स्कूल में आयोजित करता है और इसमें बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाता है।


इस मौके पर गल्र्स विंग के प्रशासक संदीप कुमार, एलएमसी प्रशासक अवध किशोर प्रसाद, ब्वॉयज विंग प्रशासक अभिषेक आनंद मौजूद थे। पूरा कार्यक्रम स्पोट्र्स हेड रुपक कुमार की देखरेख में जनारवी और अमन कुमार के द्वारा संचालित किया गया। स्पोट्र्स हेड रुपक कुमार ने बताया कि यह समारोह पहले स्कूलों में आयोजित किया जायेगा और भव्य पुरस्कार वितरण समारोह और कुछ स्पर्धाओं का फाइनल मुकाबला जनवरी माह पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जायेगा।


वार्षिक खेलकूद समारोह में 25 मीटर, 50 मीटर, सैक रेस, मार्बल रेस, बनाना रेस, म्यूजिकल चेयर की स्पर्धाएं आयोजित की गई में जूनियर बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मेडल जीते। सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं पांच दिसंबर से आयोजित की जायेंगी।


विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-
बालिका वर्ग (यूकेजी)
25 मीटर रेस : गायत्री, निमिषा, तमन्ना।
सेक रेस : निमिषा, ज्योत्सना और तमन्ना।
मार्बल रेस : नविका, ज्योत्सना और अराध्या।
बनाना रेस : स्वाति, कृषिका, प्रीति।
बालक वर्ग (नर्सरी)
स्पून रेस : रिषभ राज, तेजस्विनी, कृतिका सिन्हा।
सैक रेस : रिषभ राज, तेजस्विनी, कृतिका सिन्हा।
बनाना रेस : रिषभ राज, शुभम कुमार पांडेय, अक्षत राज।
25 मीटर : रिषभ राज, शुभम कुमार पांडेय, अक्षत राज।
बालक वर्ग (एलकेजी)
25 मीटर : वेदांत, श्रेष्ठ, दक्ष ओझा।
सैक रेस : दक्ष ओझा, यश भारद्वाज, रोशेस कुमार।
बनाना रेस : श्रेष्ठ, दक्ष, रोहित आर्यन।
बालक वर्ग (यूकेजी)
स्पून रेस : आदित्य कुमार, किशन शर्मा, युवराज।
बालिका वर्ग (यूकेजी)
सैक रेस : सौम्या, अरोही सिन्हा, स्वस्ति।
बनाना रेस : स्वस्ति, कृषिका, प्रीति।
25 मीटर रेस : आरुषि कश्यप, सौम्या, स्वस्ति।

Related Articles

error: Content is protected !!