Home Bihar district leagues रणजी ट्रॉफी :चंडीगढ़ के खिलाफ बिहार पर पारी की हार का खतरा

रणजी ट्रॉफी :चंडीगढ़ के खिलाफ बिहार पर पारी की हार का खतरा

by Khelbihar.com

Khelbihar.Com

पटना। मेजबान चंडीगढ़ के खिलाफ खेले जा रहे रणजी मुकाबले में बिहार टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे दिन की खेल समाप्ति के समय बिहार ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 4 रन बना लिये हैं। इंद्रजीत कुमार 4 और कुमार निशांत बिना खाता खोले खेल रहे हैं। बिहार की पहली पारी 115 रनों पर सिमट गई। चंडीगढ़ ने अपनी पहली पारी में 420 रन बनाये थे। पहली पारी के आधार पर चंडीगढ़ से बिहार अभी 301 रन पीछे है। 

तीसरे दिन बिहार ने पहली पारी की शुरुआत एक विकेट पर छह रन से आगे खेलना शुरू किया। इंद्रजीत और बाबुल ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन इंद्रजीत ज्यादा देर तक साथ नहीं दे पाये और 33 रनों पर बिहार का दूसरा विकेट गिरा। इसके बाद एक तरफ जहां बाबुल अडिग थे वहीं दूसरे बल्लेबाज विकेट पर टिकने में असफल रहे। विकेट के पतझड के बीच बाबुल कुमार ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए कुल 67 रन 149 गेंदों में नौ चौकों की सहायता से बनाये और पूरी टीम 49.3 ओवर में 115 रनों पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। 

इंद्रजीत ने 37 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 18, रहमतुल्लाह ने 11 गेंद में एक चौका की मदद से 5, शशीर राठौर ने शून्य, विकास रंजन ने 24 गेंद में 4, आशुतोष अमन ने 33 गेंद में एक चौका की मदद से 9, विवेक ने 2, शिवम एस कुमार ने 7, समर कादरी ने 0 रन बनाये। शशि शेखर बिना खाता खोले नाबाद रहे। चंडीगढ़ की ओर से गुरिंदर सिंह ने 24 रन देकर छह विकेट, अनिरुद्ध ने 20 रन देकर 2, जसकरण सिंह ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाये। कल खेल का आखिरी और चौथा दिन है।

Related Articles

error: Content is protected !!