Home राष्ट्रीय आखिर विराट और अनुष्का ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए दान किए 3 करोड़।

आखिर विराट और अनुष्का ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए दान किए 3 करोड़।

by Khelbihar.com

खेलबिहार.कॉम न्यूज़

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को ट्विटर पर एलान किया कि वो प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं.

हालांकि इस जोड़ी ने राशि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस जोड़ी के करीबी बॉलीवुड उद्योग के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि विराट और अनुष्का ने संयुक्त रूप से राहत कोष के लिए 3 करोड़ रुपये दान किए हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”मैं और अनुष्का प्रधानमंत्री सहायता कोष को अपना सपोर्ट दे रहे हैं. कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को देखकर हमारा दिल टूट गया है. इस योगदान के पीछे हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है भारत के नागरिकों की सहायता करना. यह योगदान कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में गरीब नागरिकों की मदद करते हुए उनके दर्द को कुछ हद तक कम करने की एक कोशिश है.”


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Virat Kohli@imVkohli

Anushka and I are pledging our support towards PM-CARES Fund & the Chief Minister’s Relief Fund (Maharashtra). Our hearts are breaking looking at the suffering of so many & we hope our contribution, in some way, helps easing the pain of our fellow citizens #IndiaFightsCorona97.7 हज़ार10:59 am – 30 मार्च 2020Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता12.5 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बता दें कि कोहली और अनुष्का कई बार सोशल मीडिया पर लोगों से ये अपील कर चुके हैं कि वो क्वॉरंटीन का पालन करें और घर पर ही रहें. ऐसे में दोनों ने सरकार के निर्देशों का पालन करने को भी कहा है. विराट कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे और फिल्म स्टार अक्षय कुमार भी राहत कोष में दान कर चुके हैं.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक पूरी दुनिया में 6 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं तो वहीं भारत में ये आंकड़ा 1173 हो चुका है जहां 102 लोग रिक्वर कर चुके हैं तो वहीं 29 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. ऐसे में 21 दिनों का लॉकडाउन अभी भी जारी है.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!