Home Bihar बक्सर जिला क्रिकेट संघ के आम सभा सम्पन्न,इन सदस्यों को किया गया संघ से निलंबित।

बक्सर जिला क्रिकेट संघ के आम सभा सम्पन्न,इन सदस्यों को किया गया संघ से निलंबित।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

बक्सर 01 जुलाई: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में एक विशेष आम सभा का आयोजन संघ के अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जहाज घाट स्थित फरिदिया पैथ काइंड लैब के प्रांगण में किया गया।इसमें इस सत्र के पंजीकृत सभी 25 क्लबों के पदाधिकारी आमंत्रित सदस्य तथा मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ विरोधी कार्यो में संलिप्तता के कारण सुरेश कुमार अग्रवाल तथा राजकुमार सिंह को बीसीए के लोकपाल का फैसला आने तक निलम्बित किया जाता है।साथ ही संघ के सदस्य विनय कुमार सिंह को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया।

इस निर्णय का बैठक में उपस्थित सभी 25 क्लबों के पदाधिकारियों ने अनुमोदन किया। इसकी सूचना संबंधित निलम्बित सदस्यों को संघ के द्वारा भेज दी जाएगी।इसके अलावा संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि मैंने तथा फंसी आलम (संयुक्त सचिव)ने सुरेश कुमार अग्रवाल के ऊपर अपनी प्रतिष्ठा एवं विश्वसनीयता को धूमिल करने के प्रयास के प्रतिरोध में एक मानहानि का नोटिस भी भेज दिया है।

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि बक्सर जिला के खिलाड़ी किसी के प्रलोभन में आकर अपना भविष्य दाॅव पर न लगाये।उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों को बताया कि इस कोरोना महामारी में आप खिलाड़ियों को फिजिकल फिटनेस बनाये रखने एवं सावधानी रखते हुए अभ्यास भी जारी रख सकते है।


बैठक में मुख्य रूप से सेठ छन्नूलाल,रामानंद मिश्रा,लता श्रीवास्तव,रविंद्र कुमार सिन्हा, डॉक्टर श्रवण तिवारी,अखिलेश उपाध्याय,सुनील कुशवाहा, विद्याभूषण चौबे,ऋषिकेश त्रिपाठी,मनोज शर्मा,अखिलेश पांडेय आनंद कुमार,नियमतुल्ला फरीदी इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

error: Content is protected !!