Home Bihar Cricket News, बक्सर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सम्पन्न,सभी 5पदों पर निर्विरोध चुनाव।

बक्सर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सम्पन्न,सभी 5पदों पर निर्विरोध चुनाव।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

बक्सर 23 अगस्त : रविवार को स्थानीय सिटी पैलेस, कोईपुरवा, बक्सर में बक्सर जिला क्रिकेट संघ, बक्सर का वार्षिक आमसभा सह सत्र- 2020-23 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

चुनाव पदाधिकारी श्री विनीत कुमार वर्मा(वरीय अधिवक्ता) बक्सर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति एवं घोषणा के अनुसार संघ के पांच पदों यथा – अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए केवल एक-एक नामांकन हुआ था। जिसके आधार पर पाँचों पदों के पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री प्रकाश कुमार सिंह, सचिव- वैशाली जिला क्रिकेट संघ एवं चुनाव पदाधिकारी, बक्सर द्वय के द्वारा संयुक्त रुप से निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


आज के वार्षिक आमसभा की अध्यक्षता करते हुए संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं बैठक में उपस्थित सभी लोगों अध्यक्ष/सचिव , चुनाव पदाधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक को बधाई देते हुए विश्वास प्रकट किया कि हम सभी के सामूहिक प्रयास से बक्सर जिले में क्रिकेट की सभी गतिविधियों को सुचारू ढंग से संचालित किया जाएगा.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इसके लिए सर्वप्रथम नए सत्र- 2020-21 के लिए क्लबों के पंजीकरण का कार्य प्रारंभ करने पर सहमति जताते हुए आगामी 01-10-2020 से नए सत्र के पंजीकरण का कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया.

चुनाव

आम सभा में संघ का आगामी बजट, खेल के कार्यक्रमों की रूप-रेखा तथा संघ को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी अध्यक्ष/सचिव के द्वारा नवनिर्वाचित पाँचो पदाधिकारियों, चुनाव पदाधिकारियों तथा चुनाव पर्यवेक्षक को बधाई एवं शुभकामना दी गई।

Related Articles

error: Content is protected !!