खेलबिहार न्यूज़
बक्सर 5 सितंबर: आज बक्सर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी समिति बैठक संघ के कार्यालय में संपन्न हुई ।इस बैठक की अध्यक्षता इंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में आगामी सत्र 2020-21 के जिला लीग के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया।इसकी जानकारी खेलबिहार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
आगे बताया गया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र के लिए क्लबों का निबंधन दिनांक 15 सितंबर से 30 सितंबर 2020 तक होगा।रजिस्ट्रेशन फॉर्म संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय से प्राप्त कर उसे 30 सितंबर तक जमा करना है।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
अध्यक्ष ने कहा कि पिछले सत्र में जिला लीग के लगभग 13 मैच कुछ कारणवश शेष रह गए थे,जिसे इस सत्र में वरीयता के आधार पर पूरा किया जाएगा।बैठक में जिले में एक टर्फ विकेट के निर्माण पर भी गहन चर्चा हुई।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
इस संबंध में संघ के उपाध्यक्ष विभव सिंह ने बताया कि महदह स्थित खेल मैदान पर टर्फ विकेट बनने के संबंध में चर्चा अंतिम दौर में है,और जल्द ही वहां टर्फ विकेट के निर्माण की अनुमति मिल सकती है। अध्यक्ष ने बताया कि लीग मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अनुभवी कोच की देखरेख में एक कोचिंग कैंप लगाकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा।इसके लिए जिला क्रिकेट संघ हर संभव सहयोग करने के लिए वचनबद्ध है।