Home उत्तराखंडUTTRAKHAND उत्तराखंड: पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाडियों का ट्रायल 16 अक्टूबर से शुरू।

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाडियों का ट्रायल 16 अक्टूबर से शुरू।

by Khelbihar.com

पिथौरागढ़(उत्तराखंड)14 अक्टूबर: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (CAU) ने सभी जनपदों में खिलाड़ियों के ट्रायल की घोषणा कर दी है और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सचिव श्री महिम वर्मा ने बताया था कि सभी जिलों में विभिन्न आयु वर्गों के ओपन ट्रायल, सीनियर ,अंडर 23, अंडर 19 व अंडर 16 के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश कुमार जोशी ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखण्ड (CAU) के दिशा निर्देश पर पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के तत्त्वाधान मे जनपद में सीनियर ओपन पुरुष वर्ग का ट्रायल दिनांक 18 अक्टूबर 2020 को द एथलेटिक्स होम एकेडमी पिथौरागढ़ आयोजित किया जायेगा एव अंडर-23 पुरुष वर्ग का ट्रायल 20 अक्टूबर को कराया जाएगा।।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

श्री जोशी ने आगे बताया कि जिन खिलाड़ियों ने किसी कारणवश जिले में ऑनलाइन आवेदन नही कराया है वो ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने हेतू अपने मूल प्रमाण पत्रों की मूल प्रतिलिपि व फ़ोटो कॉपी लेकर शोभित पाण्डेय (संपर्क न.9557395296) से कार्यालय निकट कमल बारात घर (लिंक रोड पिथौरागढ़) सम्पर्क कर के अपना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

महिला खिलाड़ियों का ट्रायल

महिला सीनियर वर्ग का प्रथम ट्रायल 16 अक्टूबर,द्वितीय ट्रायल 17 अक्टूबर, तृतीय ट्रायल्स 18-19 अक्टूबर को जी. एस. आर. क्रिकेट एकेडमी देहरादून में आयोजित होंगे।

अंडर-23 महिला प्रथम ट्रायल 22 अक्टूबर, द्वितीय ट्रायल 23 अक्टूबर एवं तृतीय ट्रायल 24-25 अक्टूबर को जी. एस. आर. एकेडमी देहरादून में आयोजित होंगे।

महिला अंडर-19 प्रथम ट्रायल 28 अक्टूबर ,द्वितीय ट्रायल 29 अक्टूबर, तृतीय ट्रायल 30-31 अक्टूबर को जी. एस. आर. क्रिकेट एकेडमी देहरादून में आयोजित होंगे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

सभी खिलाडियों को ट्रायल में सफ़ेद ड्रेस में एव किट लाना अनिवार्य है।ट्रायल कोविड-19 की गाईडलाइन्स के आधार पर करायी जायेगी जिसके लिए सभी खिलाडियों को कोविड-19 की गाईड लाइन्स का पालन करना अनिवार्य है.सेनेटाइजर और मास्क का अनिवार्य पालन करना होगा।सभी खिलाडियों को अपने मूल प्रमाण पत्र के साथ आना अनिवार्य होगा है।

Related Articles

error: Content is protected !!