Home Bihar Cricket News, 7 एवं 8 नवंबर को मिलेगा पटना जिला क्रिकेट लीग के क्लब रजिस्ट्रेशन का फॉर्म।

7 एवं 8 नवंबर को मिलेगा पटना जिला क्रिकेट लीग के क्लब रजिस्ट्रेशन का फॉर्म।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 6 नवंबर: बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली पटना जिला सीनियर व जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (सत्र 2020-21) के लिए क्लब रजिस्ट्रेशन का फॉर्म शनिवार और रविवार (7 व 8 नवंबर, 2020) को रेड कारपेट स्कूल, राजेंद्रनगर में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इसकी जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 व 29 नवंबर, 2020 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी क्लबों के अध्यक्ष व सचिव से आग्रह है कि फॉर्म जमा करने के समय साथ में सभी खिलाड़ियों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति जरूर संलग्न करें।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस सत्र में जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के विजेता व उपविजेता टीमें को सीनियर डिवीजन में प्रोन्नति दी जायेगी। साथ ही इस सत्र में सीनियर डिवीजन लीग की कोई भी टीमें को नीचे नहीं भेजा जायेगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

उन्होंने कहा कि इस सत्र में लीग के मैचों का आयोजन राजधानी के पांच ग्राउंडों पर कराया जायेगा। मैच के सफल संचालन के लिए जल्द ही संयोजकों के नामों की घोषणा की जायेगी। फॉर्म जमा होने के बाद कार्यक्रम घोषित किये जायेंगे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!