मधेपुरा 22 अगस्त: बिहार क्रिकेट संघ पटना द्वारा 21-23 अगस्त तक पटना के मोईनुल हक़ स्टेडियम बाहरी परिसर स्तिथ राजीव गाँधी क्रिकेट एकेडमी में आयेजित अंडर-19 ट्रायल में भाग लेने के लिए जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के निबंधित 20 खिलाड़ियों में से नौ खिलाड़ियों की सूची आज जारी की गई है।
जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 23 अगस्त को निर्धारित है जिसके लिए आज जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार सिंह “रोहन” ने सभी नौ खिलाड़ियों को शुभकामना देकर ट्रायल के लिए विदा किया।
मुख्य चयनकर्ता राजेश कुमार राजा द्वारा चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्न है।
- अस्मिथ राज,
- गुरुशरण कुमार,
- अर्पित,
- रविराज,
- प्रेम शर्मा,
- कर्तव्य गुप्ता,
- मो. सैफ,
- रौनिश राजा
- कृष्णा प्रकाश।
खिलाड़ियों को विदा करते हुए शुभकामनाएं देने वालो में गुलजार बंटी और रितेश कुमार पिंटू मुख्य रुप से मौजूद थे।