Home Bihar हेमन ट्रॉफी में नालंदा, मुजफ्फरपुर, अररिया, वैशाली, भोजपुर, सिवान और सुपौल विजयी

हेमन ट्रॉफी में नालंदा, मुजफ्फरपुर, अररिया, वैशाली, भोजपुर, सिवान और सुपौल विजयी

by Khelbihar.com

पटना :  बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी सत्र- 2022- 23 का आगाज आज से सात जोन मगध, मिथिला, सीमांचल, पाटलिपुत्र, शाहाबाद, वेस्टर्न और सेंट्रल जोन पर किया गया। जबकि अंगिका जोन पर तकनीकी कारणों से 28 मार्च से हेमंत ट्रॉफी का आगाज होगा।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए सात जोन पर अलग- अलग हेमन ट्रॉफी के मुकाबलों में मगध जोन पर नालंदा ने शेखपुरा को 110 रन से, मिथिला जोन पर मुजफ्फरपुर में शिवहर को 7 विकेट से, सीमांचल जोन पर अररिया ने मधेपुरा को 7 विकेट से, पाटलिपुत्र जोन पर वैशाली ने अरवल को 33 रन से, शाहाबाद जोन पर भोजपुर में बक्सर को 190 रन से, वेस्टर्न जोन पर सिवान ने वेस्ट चंपारण को 9 विकेट से और सेंट्रल जोन पर सुपौल ने सहरसा को 1 विकेट से पराजित कर विजयी खाता खोला।

संक्षिप्त स्कोर:-

मगध जोन:-
मैच स्थल:- गया कॉलेज खेल परिसर, गया
नालंदा:- 270 /9, ओवर :- 50
कुंदन वर्मा 87 रन नाबाद, अर्णव 53 रन, अंकित राज 52 रन, नमन गौरव 32 रन।
गेंदबाज:- शेखपुरा
नवाज खान, आर्यन और सूरज विजय को दो-दो सफलता हाथ लगी।
बल्लेबाजी:- शेखपुरा 160 /10
ओवर:- 37
गौरव कुमार 28 रन, अमन राज 26 रन।
गेंदबाजी:- नालंदा
रश्मिकांत रंजन 5 विकेट,
मनीष राज और आदित्य राज को दो-दो सफलता हाथ लगी।
नालंदा ने शेखपुरा को 110 रन से पराजित किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रश्मिकांत को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

मिथिला जोन:-
मैच स्थल :- नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय, दरभंगा।
बल्लेबाजी:- शिवहर 87/10
ओवर:- 20.3
शिवम 30 रन और शिवम कुमार 15 रन।
गेंदबाजी:- मुजफ्फरपुर
नमन पराशर 4 विकेट, विशाल सिंह और सरफराज दो-दो विकेट।
बल्लेबाजी:- मुजफ्फरपुर 91/03
ओवर :- 19.1
दनिशुल निजाम 37 रन, पवन कुमार 20 रन और विकास रंजन 18 रन नाबाद।
गेंदबाजी:- शिवहर
मृत्युंजय 2 विकेट और मनीष सैन 1 विकेट।
मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 7 विकेट से पराजित किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नमन पराशर को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

पाटलिपुत्र जोन :-

मैच स्थल:- जहानाबाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम

बल्लेबाजी:- वैशाली:- 227/06
ओवर :- 50
अभिषेक कुमार 56 रन नाबाद, विजय कुमार 44 रन नाबाद, सूरज चौहान 47 रन।

गेंदबाजी:- अरवल
राहुल कुमार 3 विकेट, आशुतोष जितेंद्र और अमित राज को एक-एक विकेट प्राप्त हुई।

बल्लेबाजी:- अरवल 194/10
ओवर :- 38.1
ऋषभ राज 45 रन, आयुष राज 44 रन और जितेंद्र कुमार 15 रन नाबाद।

गेंदबाजी वैशाली :-

नटवर सिंह भूमि, राजीव रंजन, आदित्य आनंद और सूरज चौहान दो-दो विकेट।
वैशाली ने अरवल को 33 रन से पराजित किया सूरत चौहान को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

सीमांचल जोन :-

मैच स्थल:- ग्रीन वैली पूर्णिया
बल्लेबाजी मधेपुरा:- 66/10
ओवर:- 24.1
अश्मिथ 19 रन और गौरव राज 15 रन।
गेंदबाजी अररिया:-
संजू सिंह 5 विकेट और निसार अहमद 3 विकेट।
बल्लेबाजी अररिया:- 67/03
ओवर:- 16
सम्राट राय 35 रन और आदित्य प्रकाश राज 17 रन।
गेंदबाजी मधेपुरा:-
बंटी को 2 विकेट और अयान को एक विकेट हासिल हुई।
अररिया ने मधेपुरा को 7 विकेट से पराजित किया और संजू सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

शाहाबाद जोन :-

मैच स्थल:- जगजीवन स्टेडियम भाबुआ
बल्लेबाजी भोजपुर:- 322/10
ओवर:- 49.3
वरुण राज 108 रन, एच.एन. सिंह 75 रन और अंकित सिंह 37 रन।
गेंदबाजी बक्सर:-
प्रकाश 3 विकेट, रतन कुमार वर्मा और मुकुन को दो-दो विकेट हासिल हुई।
बल्लेबाजी बक्सर:- 132/10
ओवर :- 27.1
मुकुन 54 रन और सत्य प्रताप सिंह 23 रन।
गेंदबाजी भोजपुर :-
समरेश और परमजीत सिंह तीन-तीन विकेट।
भोजपुर ने बक्सर को 190 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया शतकवीर वरुण राज को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

वेस्टर्न जोन:-

मैच स्थल:- रेलवे स्टेडियम हाजीपुर
बल्लेबाजी वेस्ट चंपारण:- 82/10
ओवर:- 28.2
चंद्रप्रकाश 16 रन और अभिमन्यु 14 रन।
गेंदबाजी सिवान:-
चंदन यादव पांच विकेट, आरिफ रिजवान 3 विकेट और शब्बीर खान दो विकेट।
बल्लेबाजी सिवान:- 84/01
ओवर:- 14.2
सोनू गुप्ता नाबाद 51 रन और प्रिंस नाबाद 13 रन।
गेंदबाजी वेस्ट चंपारण:-
हिमांशु तिवारी को एकमात्र सफलता हाथ लगी।
सिवान मे वेस्ट चंपारण को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी उम्दा प्रदर्शन करने वाले चंदन यादव को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

सेंट्रल जोन:-

मैच स्थल:- गांधी स्टेडियम बेगूसराय।
बल्लेबाजी सहरसा:- 270/09
ओवर:- 50
विष्णु कुमार 83 रन और जफर इमाम 63 रन।
गेंदबाजी सुपौल:-
रोहित कुमार 4 विकेट, रोशन कुमार और मोहम्मद इजहार को दो-दो विकेट हासिल हुई।
बल्लेबाजी सुपौल :- 271/09
ओवर :- 45.2
कप्तान राजेश सिंह नाबाद 132 रन, मोहम्मद दानिश 32 रन और गौरव कुमार 25 रन।
गेंदबाजी सहरसा:-

पंकज कुमार यादव चार विकेट और जफर इमाम दो विकेट।
सुपौल से सहरसा को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से पराजित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शतकवीर कप्तान राजेश सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।कल सभी 7 जोन पर पूर्व से निर्धारित मैच फिक्सचर के अनुसार अलग-अलग मुकाबले खेले जाएंगे।

 

 

Related Articles

error: Content is protected !!