Home Bihar राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज,उद्धघाटन मुकाबले में सीएपी विजयी

राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज,उद्धघाटन मुकाबले में सीएपी विजयी

by Khelbihar.com

पटना : राजधानी पटना से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के तत्वावधान में गुरुवार से शुरू राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल कर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने गोल क्रिकेट एकेडमी को पराजित किया।

मैच शुरू होने से पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन आईएएस विनोद सिंह गुंजियाल ने दीप प्रज्ज्वलित और गुब्बारा उड़ा कर किया। इस मौके पर पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
उद्घाटन से पहले सबों ने स्व. राज कुमार वर्मा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सबों का स्वागत क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के निदेशक उज्ज्वल सिंह ने किया।

टॉस गोल क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाये। सौरभ कुमार ने 30 गेंद में दो चौका व 3 छक्का की मदद से 35, प्रिंस कुमार ने 24 गेंद में दो चौका की मदद से 14, नीतीश सी कुमार ने 13 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 11, गौरव कुमार ने 12 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 10, आस्तिक ने 22 गेंद में 1 चौका व 3 छक्का की मदद से 29 रन बनाये। क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की ओर से हिमांशु कुमार ने 6 रन देकर 3, अभिषेक सिंह ने 25 रन देकर 2, कुमार श्रेय ने 14 रन देकर 2, रोहित रंजन ने 20 रन देकर 1 और तरुण कुमार सिंह ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में तरुण कुमार सिंह के नाबाद 54 रन की मदद से क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने 10.1 ओवर में दो विकेट पर 121 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की ओर से रौनित ने 12 गेंद में 2 चौका की मदद से 12, कुमार श्रेय ने 14 गेंद में 3 चौका व 2 छक्का की मदद से 24, तरुण कुमार सिंह ने 20 गेंद में 6 चौका व 4 छक्का की मदद से नाबाद 54, अमन राज ने 15 गेंद में 4 चौका की मदद से नाबाद 20 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 11 रन बने।गोल क्रिकेट एकेडमी की ओर से नीतीश सी कुमार ने 40 रन देकर दो विकेट चटकाये।

प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर हिमांशु कुमार रहे। हिमांशु कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आईएएस नीलम चौधरी ने प्रदान किया। जबकि बेस्ट बैटर का पुरस्कार तरुण कुमार सिंह बने।

Related Articles

error: Content is protected !!