Home Bihar स्व:आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल संपन्न

स्व:आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल संपन्न

by Khelbihar.com

पटना: टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल 2023 का शानदार समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में सभी ऐज ग्रुप में कुल 36 खिलाड़ियों ने बाजी मारी। अंडर-7 से लेकर अंडर-17 तक के बच्चों एवं बच्चियों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसकी जानकारी टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेबलपमेंट एसोसिएशन की डायरेक्टर निधि कुमारी ने दी।

इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में एबीसीए के संयूक्त सचिव नंद किशोर मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उनके अलावा आद्रा रेलवे के क्रिकेट सचिव अशोक कुमार यादव, आशुतोष कुमार, निधि कुमारी, अमित यादव, सिमरन शाह, धीरज कुमार और उज्जवल कुमार मौजूद रहे।

अंडर-7 बॉयज एंड गर्ल्स के विजेता 

अंडर-7 बॉयज में आरूष कुमार ने पहला, तानुष देव ने दूसरा और अंगद प्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-7 गर्ल्स में अर्शी ने पहला, देवीशा आनंद ने दूसरा और सानी टेकरीवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-9 बॉयज एंड गर्ल्स के विजेता 

अंडर-9 बॉयज में अदविक कुमार ने पहला, अमम मोदी ने दूसरा, के.वी. ईशान ने तीसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स अंडर-9 में वंशिका महेशवरी ने पहला, कृति सिन्हा ने दूसरा और दिव्यांशी रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-11 बॉयज एंड गर्ल्स के विजेता

अंडर-11 बॉयज में अर्नव सिंह ने पहला, अदविक कुमार ने दूसरा और अर्श शारीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-11 गर्ल्स में शानवी प्रकाश ने पहला, अर्शी ने दूसरा और वृति वैभव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-13 बॉयज एंड गर्ल्स के विजेता 

वहीं अंडर- 13 बॉयज में अर्नव सिंह ने पहला स्थान, शारीन अर्श ने दूसरा और आरूष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 गर्ल्स में शानवी प्रकाश ने पहला, प्रशांता श्रीवास्तव ने दूसरा और वृति वैभव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-15 बॉयज एंड गर्ल्स के विजेता 

अंडर-15 बॉयज में नीरव विशाल ने पहला, आदित्य राज ने दूसरा, शारीन अर्श ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-15 गर्ल्स में प्रेरणा शंकर ने पहला, कीरुबा वत्स ने दूसरा और विध्या श्री ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 बॉयज एंड गर्ल्स के विजेता 

अंडर 17 बॉयज में अक्षत सिंह ने पहला, रेअर्थ ने दूसरा और निलय दलाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 गर्ल्स में परि सिन्हा ने पहला, शानवी प्रकाश ने दूसरा और अवनी देव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Related Articles

error: Content is protected !!