Home Bihar बीसीए सचिव अमित कुमार ने अंडर-19 महिला टीम लिस्ट जारी किया।

बीसीए सचिव अमित कुमार ने अंडर-19 महिला टीम लिस्ट जारी किया।

by Khelbihar.com

पटना। बीसीसीआई के तत्वाधान में आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होने वाली “महिला अंडर-19 एक दिवसीय ट्रॉफी” सत्र 2023-24 में बिहार राज्य का करने वाली महिला अंडर -19 टीम की घोषणा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव अमित कुमार ने त्रिसदस्यीय महिला चयन समिति के चेयरमैन अशोक पहूजा, सदस्य शिल्पी सेन और तेजस्विता द्वारा चयनित खिलाड़ी की सूची को बीते रात 30 सितंबर 2023 को जारी किया गया और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट www.biharcricketassociations.com पर अपलोड करने के पश्चात बीसीए सचिव ने बीसीसीआई को मेल के माध्यम से सूचित कर दिया है।

बीसीए सचिव अमित कुमार ने बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला अंडर-19 टीम की समुचित देखभाल , तकनीकी और मानसिक रूप से खिलाड़ियों को मजबूती प्रदान करने के लिए सपोर्टिंग स्टाफ की भी घोषणा की है जिसमें कोच – कुमार उत्तम , फिजियो :- डॉ. प्रिया , ट्रेनर:- श्वेता कुमारी और टीम मैनेजर की जिम्मेदारी काजल कुमारी को सौंपी गई है।

बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित वूमेन अंडर- 19 एकदिवसीय ट्रॉफी में इस सत्र बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली चयनित महिला अंडर-19 खिलाड़ियों की सूची निम्न इस प्रकार हैं :-
1. याशिता सिंह (कप्तान), 2. वैदेही यादव (उप कप्तान), 3. ममता कुमारी पटेल (विकेटकीपर), 4. स्वर्णिमा चक्रवर्ती, 5. रितिक राज, 6. लक्की कुमारी (विकेट कीपर), 7. शिखा कुमारी, 8. सलोनी कुमारी, 9. एंड्री रानी, 10. प्रीति साहू, 11. हर्षित मिश्रा, 12. प्रिया कुमारी, 13. अर्पणा कुमारी, 14. खुशी गुप्ता, 15. संगीता चौहान, 16. शैली रंजन, 17. निप्पु कुमारी, 18. बेबी रोजी ।

सुरक्षित खिलाड़ी निम्न इस प्रकार :- 1. सुहानी कुमारी, 2. खुशी कुमारी, 3. बॉबी कुमारी, 4. अमृत राज, 5. स्नेहा कुमारी।

बीसीए के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी धर्मवीर पटवर्धन ने कहा कि उपरोक्त सभी चयनित महिला खिलाड़ियों को समय रहते सभी प्रकार की आवश्यक प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा ।जिसकी सूचना ईमेल और दूरभाष के माध्यम से सभी चयनित खिलाड़ियों को सूचित किया जाएगा। बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली मुख्य टीम में शामिल सभी 18 महिला खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 एकदिवसीय ट्रॉफी के पूरे मैच के लिए चयन किया गया है।

इसमें किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है जबकि विशेष परिस्थिति में किसी खिलाड़ी को चोटिल होने के उपरांत सुरक्षित खिलाड़ी में शामिल खिलाड़ियों को हीं वरीयता के आधार पर 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
बिहार का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को असम के साथ, दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के साथ, तीसरा मुकाबला 12 अक्टूबर को मिजोरम के साथ, चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को केरल के साथ और पांचवा और अंतिम मुकाबला बड़ोदरा के साथ 16 अक्टूबर 2023 को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में खेली जाएगी,

Related Articles

error: Content is protected !!