Home Bihar 12वीं राष्ट्रीय शतरंज(नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप) का शानदार आगाज

12वीं राष्ट्रीय शतरंज(नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप) का शानदार आगाज

by Khelbihar.com

पटना : आज से बिहार के धरती पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और  ऑल  बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वाधान में 12वीं राष्ट्रीय शतरंज( नेशनल स्कूल चेस   चैंपियनशिप)2024, पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन के सभागार में आरंभ हुआ।

इस प्रतियोगिता में भारत के लगभग 29 राज्यों से एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं यह प्रतियोगिता अंडर 7 आयु वर्ग अंडर 9 अंडर 11 अंडर 13 अंडर 15 अंडर 17 ओपन और गर्ल्स  वर्ग में खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता में बिहार से लगभग ढाई सौ( 250 )खिलाड़ियों ने भाग लिया है यह प्रतियोगिता बिहार में पहली बार आयोजित हो रही है ,प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को  कुल 5 लाख से ज्यादा के नगद पुरस्कार सहित मेडल और ट्रॉफी दिए जाएंगे, यह प्रतियोगिता 6 फरवरी से आरंभ होकर 10 फरवरी के संध्या पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन होगा।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए अर्जुन पुरस्कार विजेता ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से  कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के खेल विभाग के प्रमुख सचिव डॉ  बी राजेंद्र ,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी के साथ  बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक  श्री रविंद्रन शंकरण, निदेशक सहसचिव श्री पंकज कुमार राज, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के सचिव श्री अजीत कुमार वर्मा,  ऑल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दलजीत खन्ना तथा सचिव धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक बी एच बसंत और सह मुख्य निर्णायक के तौर पर आनंद बाबू ,अनिल कुमार रायजादा , एवं स्वप्निल बंसोड के तौर पर यहां पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं और उनके साथ भारत के विभिन्न राज्यों से आए हुए लगभग 50 निर्णायक की टीम उनका सहयोग कर रही है।

अंक इस प्रकार से है :

अंडर 17 गर्ल्स

प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए आंध्र प्रदेश की निलया कृष्णा ने राजस्थान की सुहानी को हराया, वहीं बिहार की परी सिन्हा  ने दो नंबर बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए केरल की अनुपम श्री कुमार को बराबरी पर रोक कर सबको चकित कर दिया।

अंडर 17 बॉयज

दिल्ली के गोयल दक्ष प्रथम बोर्ड पर  काले मोहरों से खेलने खेलते हुए  तेलंगाना के डी राजा कुमार को हराया

अंडर 15 गर्ल्स

प्रथम बोर्ड पर उत्तराखंड की शर्ली   पटनायक काले मोहरों से खेलते हुए आंध्र प्रदेश की उषा थनमई श्री को हराया।

अंडर 15 ब्वॉयज

उत्तराखंड के रौतेला सद्भाव काले मोहरे से खेलते हुए बोर्ड नंबर एक पर पंजाब के रुद्रांश कुमार को हराया ।

अंडर 13 गर्ल्स

आंध्र प्रदेश के अनमुक्था गुंटका सफेद मोहरों से प्रथम बोर्ड पर खेलते आश्रिता बालाजी को हराया।

अंडर 13 बॉयज

हरियाणा के नीमय अग्रवाल प्रथम बोर्ड पर  ब्लैक मोहरों से खेलते हुए पश्चिम बंगाल के अभिरूप ठाकुर को हराया। द्वितीय नंबर बोर्ड पर बिहार के मोहम्मद रियान सफेद मोरोसे से खेलते हुए अचिंत कश्यप के विरुद्ध आसान जीत दर्ज करते हुए अपने विजय अभियान की शुरुआत की।

अंडर 11गर्ल्स

महाराष्ट्र की वेदिका पाल ने प्रथम बोर्ड पर ब्लैक मोहरो से खेलते हुए पश्चिम बंगाल के अहाना डालबेरा को हराया ।

अंडर 11 बॉयज

आंध्र प्रदेश के हेमल  वर्षण ने प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरो से खेलते हुए बिहार के अच्युत  शंकर झा के विरुद्ध कठिन मुकाबले में जीत हासिल की।अंडर 09 गर्ल्स

प्रथम बोर्ड पर आंध्र प्रदेश के सरवन गिर्डल को वाक ओवर मिला ,जहां तमिलनाडु की शेरवानिका के नहीं आने के कारण फायदा मिला। वहीं दूसरी बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए राजस्थान की परिहार कियाना ने हरियाणा के हुनर  कपूर को हराया।

अंडर 09 बॉयज

महाराष्ट्र के अद्विक अमित अग्रवाल ने प्रथम बोर्ड पर काले मोहरो के साथ खेलते हुए बिहार के चंद्रप्रकाश को हराया ।वहीं द्वितीय बोर्ड पर दिल्ली के आरित कपिल ने आसान जीत दर्ज किया।

अंडर 7 गर्ल्स

तमिलनाडु के अरण्या आर. सफेद मोहरो से प्रथम बोर्ड पर खेलते हुए चंडीगढ़ की जियाना गर्ग को हराया।

अंडर 7 बॉयज

उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह प्रथम बोर्ड पर ब्लैक मोहरों  से खेलते हुए महाराष्ट्र के निहांश खोडे को हराया।

कल से प्रतियोगिता में सुबह के चक्र साढ़े नौ बजे जबकि दोपहर बाद के चक्र साढ़े तीन बजे से खेले जाएंगे।

Related Articles

error: Content is protected !!