Home IPL धोनी ने एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक को देख मिलने स्टैंड में पहुँचे

धोनी ने एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक को देख मिलने स्टैंड में पहुँचे

by Khelbihar.com

Khelbihar.Com।पटना।।

आईपीएल के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में जा चुकी थी, तब चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक वहां से उतरकर नीचे स्टैंड में आ गए। दरअसल, धोनी की एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक उनका इंतजार कर रहीं थीं। उनके साथ एक युवती भी थी। धोनी उनके पास गए। दोनों से काफी देर तक बात की और तस्वीरें खिंचवाई।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

महिला फैन के पास पीले रंग का एक पोस्टर था। जिस पर लिखा था, “मैं यहां सिर्फ धोनी की लिए आई हूं।” धोनी ने उस पोस्टर पर साइन किए। महिला के साथ आई युवती ने चेन्नई की जर्सी लेकर आई थी। इस पर भी धोनी ने ऑटोग्राफ दिए। उन्होंने दोनों के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाई।

Related Articles

error: Content is protected !!