Home अंतर्राष्ट्रीय मैच पाकिस्तान को जीत की बधाई दे फसी सानिया मिर्ज़ा,क्लिक कर देखे।

पाकिस्तान को जीत की बधाई दे फसी सानिया मिर्ज़ा,क्लिक कर देखे।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सोमवार को वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर पहली जीत हासिल की। पाक की इस जीत पर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर बधाई दी। ट्वीट के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने रिट्वीट कर पूछा कि 16 जून को भारत और पाकिस्तान में से किसको चीयर करेंगी। सानिया ने अब तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

हालांकि सानिया कई बार यह बात साफ कर चुकी हैं कि जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होगा, तब वे टीम इंडिया की जीत और शोएब के अच्छे खेल की दुआ करेंगी। सानिया ने शोएब से 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी। उनका एक बेटा भी है।

Sania Mirza@MirzaSania

Congratulations to Team Pakistan on bouncing back the way they did and being as unpredictable like it always is !!! @cricketworldcup got more interesting than it already was 30.5K3:38 AM – Jun 4, 2019Twitter Ads info and privacy2,670 people are talking about this

सानिया ने ट्वीट में लिखा, ‘पाकिस्तान टीम को जीत की राह पर लौटने की लिए बधाई। क्रिकेट वर्ल्ड कप हमेशा ही रोमांचक रहता है।’ उनके इस ट्वीट पर यूजर आरिश जैद इकबाल ने पूछा, ‘16 जून को जाएंगी और इंडिया को चीयर करेंगी, क्यों सानिया मैम?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इंडिया के साथ अभी गेम बाकी है।’


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!