Home बिहार कुश्ती बिहार राज्य अंडर -23 कुश्ती प्रतियोगिता 31 अगस्त से दानापुर में

बिहार राज्य अंडर -23 कुश्ती प्रतियोगिता 31 अगस्त से दानापुर में

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna..दानापुर स्थित द ग्रैंड फोर्ड बैंक्वेट हॉल में बिहार राज्य अंडर -23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 31 अगस्तएवं 1 सितंबर को किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में पुरुषफ्री स्टाइल ,ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा ,प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के संघ से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

 इस प्रतियोगिता के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के द्वारा रेफरी विशेषज्ञ  के रूप में जितेंद्र कुमार रेफरी सर्विसेज बिहार आ रहे हैं इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेंगे जो बिहार राज्य के निवासी होंगे एवं जिनका आयु 19 साल से 23 साल के बीच होगा, वर्ष 1996 से 2000 के बीच जिनका जन्म है वही खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे ,प्रतियोगिता में आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है,


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी अंडर -23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे जोकि शिर्डी महाराष्ट्र में 26 से 29 सितंबर को आयोजित होने जा रही है 

इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित किलो वर्ग के पहलवान भाग ले सकते हैं जो निम्न प्रकार से हैं फ्री स्टाइल -57,61,65,70,74,79,86,92,97,&125 kg ग्रीको रोमन स्टाइल  -55,60,63,67,72,77,82,87,97,&130kg महिला कुश्ती-50,53,55,57,59,62,65,68,72,&76kgउक्त बात की जानकारी बिहार  कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने दी।।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!