Home Bihar Cricket News, ईस्ट चम्पारण ने ग्रुप ए डिवीजन बी और एलीट ग्रुप के मैचों को स्थगित कर किया।

ईस्ट चम्पारण ने ग्रुप ए डिवीजन बी और एलीट ग्रुप के मैचों को स्थगित कर किया।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Motihari: आज दिनांक 14/03/2020 को स्थानीय चित्रमन्दिर कैम्पस,बलुआ मोतिहारी स्थित ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की आपातकालीन बैठक कोरोना वायरस के आतंक को देखते हुए बिहार सरकार के एडवाइजरी/बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश के संदर्भ में हुई।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि कोरोना के आतंक को देखते हुए बिहार सरकार ने 31 मार्च तक स्कूल,कालेज,सभी शिक्षण संस्थान,सिनेमा हॉल बंद करने के साथ-साथ अन्य निर्देश दिए हैं जिसके आलोक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अपनी सभी तरह की खेल-कूद से संबंधित गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया हैं।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अतः ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने ग्रुप ए डिवीजन बी और एलीट ग्रुप के मैचों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया हैं।बिहार-सरकार और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का जब निर्देश प्राप्त होगा तो पुनः इनका टाई-शीट जारी किया जाएगा।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस मौके पर कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष व एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया सहित चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा इत्यादि की उपस्थिति रही।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!