Home राष्ट्रीय विशु राष्ट्रीय खिलाड़ी शिक्षा मनरेगा में काम करने को हुई मजबूर,खेल मंत्री ने किया आर्थिक मदद।

विशु राष्ट्रीय खिलाड़ी शिक्षा मनरेगा में काम करने को हुई मजबूर,खेल मंत्री ने किया आर्थिक मदद।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

हरियाणा 30 जुलाई: हरियाणा में रोहतक जिले के इंदरगढ़ गांव की रहने वाली शिक्षा वूशु की राष्ट्रीय खिलाड़ी है। 56 और 60 किलोग्राम भार वर्ग में 9 राष्ट्रीय, जबकि राज्य स्तर पर 24 गाेल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतने के बावजूद वह मजदूरी करने को मजबूर थी, जैसे ही यह बात खेल मंत्री किरेन रिजिजू को पता लगा उन्होंने तत्काल मदद पहुंचाई।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

खेल मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 22 वर्षीय शिक्षा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण निधि के तहत पांच लाख रुपये की सहयोग राशि स्वीकृत की गई। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

खेत में मजदूरी करके परिवार पालने के लिए मजबूर शिक्षा को बीते तीन साल से खेल विभाग से कैश अवाॅर्ड और एससी कैटेगरी में मिलने वाली स्कॉलरशिप का इंतजार था, लेकिन अब वह खुश हैं।
स्पोर्ट्स साइंस में बीएससी कर रहीं शिक्षा किरेन रिजिजू के इस प्रयास से गदगद है। उ

न्होंने कहा कि, ‘मेरे पास खेल मंत्री का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं है। अब मैं दोबारा ट्रेनिंग करने के लिए लालायित हूं। ऐसे सक्रिय मंत्री को देखना बहुत अच्छा है जो एथलीटों की परवाह करता है। मैं सभी से वादा करती हूं कि एक साल के भीतर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतूंगी।’


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!