देहरादून 7 अक्टूबर: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने अपनी सीनियर पुरुष टीम के लिये 14 अक्टूबर से जैव सुरक्षित वातावरण में एक महीने का अभ्यास सत्र आयोजित करने का फैसला किया है।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
उत्तराखंड उचित शिविर के जरिये पूर्णकालिक नेट सत्र की शुरुआत करने वाला पहला राज्य संघ बन सकता है।सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने पीटीआई- को बताया कि तीन बाहरी खिलाड़ियों सहित 29 खिलाड़ी 10 अक्टूबर को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में रिपोर्ट करेंगे। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ कोविड-19 आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच की रिपोर्ट लानी होगी। अकादमी में पहुंचने पर भी उनका परीक्षण किया जाएगा।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
यह भी पता चला है कि सीएयू को शिविर के आयोजन के लिये सरकार से मंजूरी मिल गयी है।खिलाड़ी 13 अक्टूबर को होने वाले दूसरे कोविड-19 परीक्षण तक पृथकवास पर रहेंगे। एक और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वे जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश करेंगे। अकादमी के कोचिंग और अन्य स्टाफ का भी परीक्षण किया जाएगा और किसी भी इससे बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
वर्मा ने इसके साथ ही बताया कि सीनियर वर्ग में जिलास्तरीय ट्रायल्स 16 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसके बाद देहरादून और काशीपुर में 22 अक्टूबर से क्षेत्रीय ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। अंतिम ट्रायल्स देहरादून में होंगे।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
सीएयू ने देहरादून के करीब स्थित कगिसा स्कूल में 21 अक्टूबर से सीनियर महिला शिविर के आयोजन की योजना भी बना रहा है। इसके बाद 16 से 20 अक्टूबर तक ट्रायल्स होंगे। यह शिविर भी जैव सुरक्षित वातावरण में आयोजित किया जाएगा।
उत्तराखंड ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। जय बिस्टा, समद फल्लाह और इकबाल अब्दुल्ला टीम के नये बाहरी खिलाड़ी हैं।