Home Bihar Cricket News, पूर्व रणजी क्रिकेटर पवन कुमार को मातृ शोक,श्रद्धांजलि।

पूर्व रणजी क्रिकेटर पवन कुमार को मातृ शोक,श्रद्धांजलि।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 3 दिसम्बर: पूर्वरणजी क्रिकेटर व कोच पवन कुमार की माता जी उमा देवी का बुधवार को राजधानी के जक्कनपुर स्थित निवास परनिधन को गया। वे 72 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया।

वे अपनेपीछे पति अवधेशकुमार सिंह, तीन पुत्र, एक पुत्री, पुत्रवधू, पोती,नाती व नातिन छोड़ गई हैं। उमादेवी सरल मृदुभाषी महिला थीं और हमेशा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती थीं।

उमा देवीके आकस्मिक निधन पर बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, पटना जिला क्रिकेटसंघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह, पीडीसीए के पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील रोहित, पूर्वरणजी प्लेयर राजू वाल्श, पूर्व क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, क्रिकेटर रुपक कुमार, डॉ मुकेश कुमारसिंह, संजीव कुमार झा ने शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर सेप्रार्थना की।

Related Articles

error: Content is protected !!