Home Bihar बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में गुपिल राय की नाबाद शतकीय पारी से कैमूर 5 विकेट से जीता

बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में गुपिल राय की नाबाद शतकीय पारी से कैमूर 5 विकेट से जीता

by Khelbihar.com

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बीसीए सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता पुल सी का पांचवा मुकाबला औरंगाबाद डी.सी.ए. और कैमूर डी.सी.ए. के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेला गया जिसमे कैमूर ने औरंगाबाद को 5 विकेट से पराजित किया।

सुबह कैमूर ने टॉस जीता और औरंगाबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगाबाद की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर  279 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें औरंगाबाद की ओर करन राज ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 102 गेंद में 80 रन,आयुष राज ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 55 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली इसके अलावा हर्ष राज पुरु ने 51 गेंद में 46 रन,रंजीत कुमार ने 21 गेंद में 34 रन,मो.अकबर ने 28 गेंद में 25 रन और आमिर ने 12 व अंकुश ने 11 रन बनाये।कैमूर की ओर से धनेश चौहान ने 48 रन पर 3 विकेट,कप्तान विकास पटेल ने 50 रन पर 3 विकेट,गौरव सिंह ने 66 पर 2 और दानिश खान ने 26 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

कैमूर की टीम 280 रन का पीछा करते हुए 44.5 ओवर में ही 280 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया,जिसमें गुपिल राय ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 104 गेंदो में नाबाद 100 रन बनाये,वहीं शशांक उपाध्याय ने अर्धशतक जड़ते हुए 44 गेंद में 51 रन बनाये इनदोनों के अलावा सत्यम यादव ने 44 गेंदो पर 36 रन,अनुभव सिंह ने 24 गेंद में 29 रन,अभिषेक सिंह ने 24 गेंद में 22 रन,राहुल चौबे ने 22 गेंदो में 21 रन और संजीत कुमार ने 7 गेंद में नाबाद 12 रन की पारी खेली औरंगाबाद की ओर से करन राज ने 60 रन खर्च करके 1 विकेट, प्रभात सिंह ने 49 रन पर 1 और चंदन पांडेय 52 रन पर 1 विकेट  प्राप्त किये।

प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्रॉफी गुपिल राय को( नाबाद 100 रन) के लिए संघ  के कोषाध्यक्ष कमलाकर तिवारी ‘मुरली’  ने प्रदान किया।
मैच में अंपायरिंग जमुई के अमित कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग  सौरव कुमार और विशाल कुमार ने किया। शुक्रवार को रोहतास का मुकाबला मेजबान कैमूर से होगा।

Related Articles

error: Content is protected !!