सारण 28 जनवरी: सारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सारण जिला जिला गरूकुल कप क्रिकेट लीग के नॉकऑउट राउंड के लिए जिला क्रिकेट संघ ने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सभी मुकाबले राजेंद्र स्टेडियम छपरा में सुबह 8:30 बजे से खेला जायेगा। जिला लीग के क़्वार्टर फाइनल मुकाबले में जगह बनाने वाली टीम अपने -अपने ग्रुप के विजेता और उपविजेता टीम है। जिला लीग के क़्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत 1 फ़रवरी से होगा।
ग्रुप और टीम के नाम :
ग्रुप ए :- छपरा क्रिकेट एकेडमी और दहियावांन सी
ग्रुप बी :- दहियावान इ और दहियावान डी
ग्रुप सी :- रोटरी क्रिकेट एकेडमी और दहियावान बी
ग्रुप डी :- सम्राट क्रिकेट क्लब सगड़ी और दहियावान ए
क़्वार्टर फाइनल मुकाबले के कार्यक्रम :-
1 फ़रवरी : छपरा क्रिकेट एकेडमी बनाम दहियावांन बी
2 फरवरी : दहियावांन इ बनाम दहियावांन ए
3 फरवरी : रोटरी क्रिकेट एकेडमी बनाम दहियावांन सी
4 फरवरी : सम्राट सगाडी बनाम दहियावांन डी
सेमीफइनल के कार्यक्रम :
5 फरवरी : विजेता Q .F 1 बनाम विजेता Q .F 3
6 फरवरी : विजेता Q .F 2 बनाम विजेता Q .F 4
फाइनल : विजेता S .F 1 बनाम विजेता S.F 2