Home झारखण्ड रामगढ जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम जमशेदपुर रवाना,कल मुकाबला जमशेदपुर से

रामगढ जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम जमशेदपुर रवाना,कल मुकाबला जमशेदपुर से

by Khelbihar.com

[ad_1]

रामगढ 4 अप्रैल : रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव विनय कुमार अग्रवाल , एवं निवर्तमान सचिव अरूण कुमार राय,संयुक्त सचिव सह सेलेक्टर विरेंद्र प्रसाद पासवान, सहसचिव एवं कोच उपेंद्र प्रसाद सिंह , के द्वारा रामगढ़ जिला अंडर-14 टीम की घोषणा कर जमशेदपुर रवाना किया।

जमशेदपुर में झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-14 एलीट ग्रुप टूर्नामेंट 2020-21 का मैच 5 अप्रैल को रामगढ़ जिला जमशेदपुर से खेलेगा। 6 अप्रैल को सिमडेगा से एवं 7 अप्रैल को बोकारो जिला से लीग में मैच खेलेगा। टीम को शुभकामना देते हुए एसोसिएशन के सचिव श्री अग्रवाल ने बताया हमारे कोच उपेंद्र जी ने काफी मेहनत की है साथ ही हमारे टीम काफी ऊर्जावान टीम है एलिट ग्रुप में बेहतर प्रदर्शन करेगा। टीम मैनेजर सह कोच महेंद्र राणा को बनाया गया है टीम श्री राणा जी लेकर जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी निवर्तमान सचिव अरुण कुमार राय ने दी एवं टीम को शुभकामना देकर जमशेदपुर रवाना किया।

टीम इस प्रकार से है:-

  1. रोहित कुमार सिंह(कप्तान) ,
  2. धर्म कुमार(उपकप्तान)
  3. पियूष कुमार( विकेट कीपर) ,
  4. सन्नी
  5. विलियम कुमार महतो,
  6. आशिष कुमार साव,
  7. सुभम प्रियदर्शी,
  8. ललन करमाली,
  9. सुशील गुप्ता,
  10. शिवम शर्मा,
  11. अभय कुमार,
  12. हर्षित कुमार,
  13. भविष्य खंडेलवाल,
  14. सुमित कुमार,
  15. कशिश मुंडा,

स्टैंड बाय में

  1. नीलेश कुमार,
  2. सुरज कुमार,
  3. सुभम कुमार,
  4. हर्षित कुमार महतो
  5.  रवि कुमार

[ad_2]

Source link

Related Articles

error: Content is protected !!