Home Bihar बाँका में ” बिहार पुलिस सप्ताह- 2022 ” के तहत मनाए जा रहे खेलो बिहार पुलिस के साथ कार्यक्रम का समापन

बाँका में ” बिहार पुलिस सप्ताह- 2022 ” के तहत मनाए जा रहे खेलो बिहार पुलिस के साथ कार्यक्रम का समापन

by Khelbihar.com

बाँका 28 फरवरी: स्थानीय आर एम के स्कूल के मैदान पर ” खेलो बिहार पुलिस के साथ ” कार्यक्रम के तहत आज नागरिक एलेवन वनाम पुलिस एलेवन के साथ फुटबॉल का शानदार खेल देखने देखने मिला।

कश्म-कस भरे मैच में फुलटाइम तक दोनों टीमों में से कोई भी टीम ने गोल नहीं कर पाया।रेफरी के द्वारा दोनों को 5- 5 पेनल्टी मारने को कहा। इसमें नागरिक ने 2 और पुलिस एलेवन ने एक ही गोल कर पाया। इस प्रकार नागरिक एलेवन ने पुलिस एलेवन को 2 – 1 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया।

इसके पूर्व आरक्षी अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि द्वय बाँका नगर परिषद के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और उपाध्यक्ष डा•विनीता प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दीप प्रज्वलित किया और खेल प्रारंभ हुआ। फुटबॉल के पहले लड़कियों का दौड़, रस्सी खींच, सूई धागा रेस, म्युजिकल चेयर का खेल हुआ और बिजेता उप बिजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर डी एस पी मंगलेश कुमार सिंह, डी एस पी श्री श्रीवास्तव जी, प्रशिक्षु डी एस पी ए के गुप्ता, थाना प्रभारी शंभू यादव, संजय कुमार झा, सुबोध झा, डा•लता रंजन, शिवनारायण झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। * के पी चौहान, बाँका।

Related Articles

error: Content is protected !!