Home Bihar प्रदर्शनी क्रिकेट में अनमोल के शानदार शतक से क्षितिज इलेवन ने बेगूसराय नगर को हराया

प्रदर्शनी क्रिकेट में अनमोल के शानदार शतक से क्षितिज इलेवन ने बेगूसराय नगर को हराया

by Khelbihar.com

बेगूसराय 06 मार्च: स्थानीय गांधी स्टेडियम में बेगुसराय नगर और  क्षितिज इलेवन के बीच एक प्रदर्शनी खेला गया जिसमे अनमोल ने शानदार प्रदर्शन किया। जिससे क्षितिज की टीम ने बेगूसराय नगर को पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए क्षितिज इलेवन ने निर्धारित 35 ओवरों में 246 रन बनाए जिसमे 12 वर्षीय बेगुसराय के खिलाड़ी अनमोल ने शानदार शतक 102 रन जड़ा, शिवम् राज ने 75 एवं अंकित राज ने 41 रनो क़ी पारी खेला। गेंदबाजी में शुभम ने 4 विकेट झटके।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगुसराय नगर क़ी टीम महज़ 232 रन 9 विकेट के नुक़सान पर जुटा पायी और यह मुक़ाबला बेगुसराय नगर 11 रनो से हार गई। बेगुसराय नगर के बल्लेबाज़ी में शोमदेव ने 78 रनो क़ी पारी खेला। क्षितिज इलेवन के गेंदबाज़ शिवम् राज एवं आलोक ने 3-3 विकेट झटके।

शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ के पिता ने कहा कि अनमोल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, अपने घरों के केम्पस में बोलिंग मशीन से अभ्यास करने का फ़ायदा उन्हें मिल रहा है। अनमोल बिहार क्रिकेट का भविष्य साबित हो सकते हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!