Home Bihar कैमूर जिला क्रिकेट लीग मे कैमूर सी सी की कैमूर युथ पर आसान जीत

कैमूर जिला क्रिकेट लीग मे कैमूर सी सी की कैमूर युथ पर आसान जीत

by Khelbihar.com

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जुनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का बारहवां मुकाबला कैमूर क्रिकेट क्लब,भभुआ और कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब, के बीच हुआ जिसमें कैमूर सी सी ने कैमूर यूथ सी सी को आसानी से 74 रनो से हरा दिया ।

सुबह कैमूर सी सी के कप्तान सौरव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया दोनो सलामी बल्लेबाज जल्दी ही आऊट होकर पवैलियन लौट गये लेकिन उसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों नंदकिशोर 45 गेंदो 43 रन 6 चौके,मयंक राज 65 गेंद 46 रन 3 चौका,विनय 28 गेंद 41 रन 4 चौका 1 छक्का और शशि सिंह 32 गेंद 49 रन 5 चौके 1 छक्के के बदौलत 30 ओवरो में 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए, कैमूर यूथ के गेंदबाज अभिमन्यु,जाहिद,सूर्यांश और प्रदीप ने 1-1 विकेट हासिल किया.

जीत के लिए 214 रनो का लक्ष्य लेकर उतरी कैमूर यूथ सी सी की टीम कैमूर सी सी की कसी हुईं गेंदबाजी के सामने पुरे 30 ओवरो में 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी जिसमें रितिक 24 गेंद 32 रन 4 चौका 1 छक्का,मो. जाहिद 33 गेंद 26 रन 4 चौका,दिव्यांशु सिंह 30 गेंद 14 रन 1 चौका,अंशु 11 और रितेश नाबाद 11 व सूर्यांश 10 रन बनाए ,कैमूर सी सी के ओर से शशी सिंह व मयंक राज 2-2 और सौरव,मंजीत व फैजल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शशी सिंह को ऑलराऊंड प्रदर्शन (49 रन और 2 विकेट) के लिए बिहार स्टेट खिलाड़ी दिलीप पटेल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग अनुभव सिंह व आर्यन पटेल और स्कोरिंग सोनल दूबे और मुकेश गोस्वामी ने किया।कल का मैच कैमूर क्रिकेट एकेडमी,भभुआ और प्रिंस क्रिकेट क्लब,चैनपुर के बीच होगा।

Related Articles

error: Content is protected !!